बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन ने की समीक्षा बैठक: कार्यकर्ताओं का आभार जताया

भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन ने की समीक्षा बैठक: कार्यकर्ताओं का आभार जताया

तीनबत्ती न्यूज : 18 नवंबर,2023
सागर : सागर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन ने मतदान दिवस के उपरान्त शनिवार को मंडल वार शक्ति केंद्र प्रभारी व पार्षद गणों के साथ बैठक कर चुनावी समीक्षा की बैठक में चुनाव संचालक श्याम तिवारी ,विधानसभा संयोजक रामकुमार साहू,सह संयोजक नितिन बंटी शर्मा,मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे विक्रम सोनी रीतेश मिश्रा जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया प्रमुख रूप से उपस्थित रहें। बैठक में सभी ने मतदान के पूर्व के अनुभव सांझा कर वार्ड सह आंकड़ों सहित जानकारी प्रस्तुत की जिसके आधार पर भाजपा कार्यकर्ता सागर में पुनःप्रचंड जीत को लेकर आश्वस्त हैं। बैठक को संबोधित करते हुए हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का सामूहिकता के साथ किए गए परिश्रम की पराकाष्ठा से 3 दिसम्बर को कांग्रेस और कमलनाथ की विदाई पर मोहर लग जायेगी। हम एक प्रचंड जीत प्राप्त करने जा रहे जिसका पूरा श्रेय भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को जाता हैं। बैठक में सभी शक्ति केंद्रो के प्रभारी पार्षद गण व आपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

मतदान के बाद फिर सेवा कार्य में जुटे और परिवार के साथ समय बिताया

भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन मतदान दूसरे दिन से ही स्वभाव अनुरूप दैनिक कार्यों में जुट गए। शनिवार को प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन ने प्रातः 10 बजे कार्यालय में आगंतुकों से भेंट की। विभिन्न वार्डों समस्या लेकर पहुंचे लोगों की समस्या सुनकर उनके समाधान के लिए आश्वाशित किया। इसके बाद श्री जैन  चुनावी समीक्षा बैठक में शामिल हुए। 

बैठक उपरांत विधायक शैलेंद्र जैन, श्रीमती अनु श्री जैन उदासीन आश्रम पहुंचकर मुनि श्री 108 अजीत सागर जी महराज ससंघ दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात उदासीन आश्रम में होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव में भगवान तीर्थंकर के माता पिता का सौभाग्य प्राप्त करने वाले श्री राजा जैन की गोद भराई कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके साथ ही जैन शोक सभा सहित विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। 

मतदान के दूसरे दिन विधायक शैलेंद्र जैन और पत्नी अनुश्री जैन ने चुनावी गहमागहमी के खत्म होने बाद अपने परिजनों के साथ समय बिताया। अपने अपने बच्चो के साथ खेलते रहे और उनसे चर्चा भी की। कार में घुमाकर उनसे दुलार किया। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive