बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

गौर दिवस पर होगा श्यामलम् के लोक सम्मान पर्व का वार्षिक आयोजन▪️उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए विशिष्ट जनों का होगा सम्मान

गौर दिवस पर होगा श्यामलम् के लोक सम्मान पर्व का वार्षिक आयोजन

▪️उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए विशिष्ट जनों का होगा सम्मान

तीनबत्ती न्यूज : 18 नवंबर,2033
सागर :  नगर में अपने स्तरीय कार्यक्रमों के लिए पहचानी जाने वाली प्रतिष्ठित संस्था श्यामलम् द्वारा लोक सम्मान पर्व के  अष्टम वार्षिक कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए विशिष्ट जनों का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर बुंदेली गायक कवि देवीसिंह राजपूत के प्रथम काव्य संग्रह "बुंदेली बागेश्वरी" का विमोचन भी संपन्न होगा।
श्यामलम् अध्यक्ष उमा कान्त मिश्र और सचिव कपिल बैसाखिया ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सागर सपूत डॉ.हरी सिंह गौर के जन्म दिन गौर दिवस पर रवींद्र भवन सभागार सागर में दोपहर 2.00 बजे से आयोजित होने वाले इस गरिमामय कार्यक्रम के सारस्वत वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुरेश आचार्य व मुख्य अतिथि बुंदेलखंड छत्रसाल विश्वविद्यालय छतरपुर के प्रोफेसर बहादुर सिंह परमार होंगे। अध्यक्षता स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर के कुलाधिपति डॉ अजय तिवारी करेंगे तथा सुप्रसिद्ध बुंदेली गायक शिव रतन यादव एवं आईएमए सागर के पूर्व अध्यक्ष साहित्यकार डॉ मनीष झा विशिष्ट अतिथि रहेंगे। आयोजक संस्था श्यामलम् द्वारा इस अवसर पर सभी नागरिकों से उपस्थिति का आग्रह किया गया है।

लोक सम्मान पर्व 2023 अष्टम वर्ष प्रदत्त किए जाने वाले सम्मान

▪️पंडित गोविंद प्रसाद शास्त्री संस्कृत पुरस्कार : पं. राम गोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, सागर

▪️पंडित शादी लाल आचार्य संस्कृति सम्मान : डॉ. ओ. पी. चौबे, संस्कृतिविद, सागर

▪️डॉ. रामदास तिवारी स्मृति चिकित्सा सम्मान :  डॉ. बी. के. मिश्रा, वरिष्ठ चिकित्सक, सागर

▪️पं. वी. के. पाठक स्मृति निष्ठावान सेवाभावी कर्मचारी सम्मान : श्री जागेश्वर शर्मा ट्रेजरार भारतीय डाक तार विभाग, सागर 

▪️आर. एन. शुक्ला स्मृति आदर्श शिक्षक सम्मान :  श्री आर.डी. मिश्रा से . नि. प्राचार्य, शालेय शिक्षा मध्यप्रदेश, सागर

▪️. श्यामाकांत मिश्र स्मृति रंगकर्मी सम्मान ▪️श्री महेश दयाल दुबे, वरिष्ठ रंगकर्मी, सागर (पूर्व व्यवस्थापक, श्री पीताम्बरा पीठ दतिया)

▪️ मनोहर लाल जैन स्मृति श्रेष्ठ युवा सम्मान : डॉ. सिद्धार्थ शुक्ला, सितार वादक, सागर

▪️ देवेंद्र सिंह गौर स्मृति पत्रकारिता (इलेक्ट्रानिक मीडिया) सम्मान : श्री विनोद आर्य, तीन बत्ती न्यूज चैनल, सागर

▪️ स्वामी विवेकानंद सम्मान : डॉ. जी. एल. दुबे से.नि.प्राचार्य उच्चशिक्षा म.प्र., सागर 

▪️श्रीमती लीलावती देवी शुक्ला स्मृति मानवता सम्मान  : डॉ. शशि ठाकुर, वरिष्ठ चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ता, सागर

▪️श्यामलम् कर्मशील जीवन सम्मान : श्री हेमचंद जैन समाजसेवी, सागर

▪️ श्यामलम साहित्य संस्कृति पुरस्कार : डॉ. बहादुर सिंह परमार वरिष्ठ साहित्यकार छतरपुर, म.प्र.


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive