बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क

 


तीनबत्ती न्यूज :16 नवंबर,2023।

 खुरई : गुरुवार को मतदान से एक दिन पूर्व भाजपा प्रत्याशी व नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने घर-घर जाकर समर्थन मांगा। आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने घर-घर जाकर दस्तक दी। इस दौरान लाडली बहनों ने भूपेंद्र भैया को भाई दूज का तिलक लगाकर शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया। 


भूपेंद्र भैया ने खुरई में विराजमान निर्यापक मुनि पूज्य श्री समयसागर जी महाराज व उनके पूज्य मुनि संघ के दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण किया। मंत्री श्री सिंह इसके पश्चात मालथौन, बरौदिया कलां व बांदरी पहुंचे और वहां भी प्रमुख घरों में दस्तक देने पहुंचे। इस दौरान मंत्री श्री सिंह ने मालथौन में बस स्टैंड के पास चाय भी पी।  


मालथौन कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मकबूल खान ने अपने साथियों सहित मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष खुरई स्थित आवास पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री सिंह ने भाजपा का गमछा पहनाकर भाई मकबूल और उनके साथियों का भाजपा परिवार में स्वागत किया।

 


 


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive