बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: सागर जिले के 17 नवबंर को मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में :कलेक्टर श▪️मतदान निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक कराने के पुख्ता इंतजाम: एसपी

SAGAR: सागर जिले के  17 नवबंर  को मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में :कलेक्टर श

▪️मतदान निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक कराने के पुख्ता इंतजाम: एसपी
                                  


सागर, 15 नवंबर 2023

सागर जिले के आठ विधानसभा निर्वाचन  क्षेत्रों में 17 नवबंर को लोकतंत्र  के महापर्व मतदान को लेकर निर्वाचन अमले  की तैयारियां अंतिम चरण  में है। जिले के मतदान केन्द्रों पर तैनात होने वाले मतदान दलों को 16 नवबंर को शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियर कॉलेज  में सुबह 7 बजे से सामग्री का वितरण प्रारंभ होगा। सभी मतदान दल निर्धारित मतदान केन्द्रों पर शाम तक पहुंचकर मोर्चा सम्हालेंगे। एक मतदान दल में चार कर्मचारी तैनात रहेंगे। यह जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य ने आज यहां दी। जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि मतदान को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र और स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश निषेध होगा। वहीं सुरक्षा की व्यवस्था के लिए सीएपीएफ की 18 कंपनी तैनात की गई है, जिनमें लगभग 1750 जवान रहेंगे।
श्री दीपक आर्य ने बताया कि 17 नवबंर को सबसे पहले सुबह 5.30 बजे मॉक पोल होगा, उसके बाद सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

जिले के सभी आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 97 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे अधिक 21 उम्मीदवार सागर विधानसभा क्षेत्र में तथा सबसे कम 8-8 उम्मीदवार बीना एवं खुरई विधानसभा क्षेत्र में चुनाव मैदान में है। जिले में कुल 17 लाख 82 हजार 725 मतदाता है। इनमें पुरुष 9,37,328, महिला 8,45,365 और 32 अन्य मतदाता शामिल है। सबसे अधिक 2,48,128 मतदाता बंडा विधानसभा क्षेत्र में है। इसके अलावा बीना में 1,90,765 खुरई में 2,13,663 सुरखी में 2,24,353, देवरी में 2,16,374, नरयावली में 2,37.242, सागर में 2,08,843 और रहली में 2,43,398 मतदाता मतदान करेंगे।  आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 2118 मतदान केन्द्र है। इनमें सबसे अधिक 300 रहली विधानसभा क्षेत्र में है। बीना में 232, खुरई में 253, सुरखी में 271, देवरी में 255, नरयावली में 268, सागर में 248 और बंडा में 291 मतदान केन्द्र है। जिले में 1408 मतदान केन्द्र ग्रामीण और 710 मतदान केन्द्र शहरी क्षेत्र में है।
जिले में क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की संख्या 597 है। इनमें से 585 की बेवकास्टिंग की जाएगी। 1521 सामान्य मतदान केन्द्रों में से 464 की बेवकास्टिंग तथा 12 क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की वीडियोग्राफी होगी, जिनमें 7 देवरी के एवं 5 रहली के मतदान केन्द्र शामिल है। इस प्रकार कुल 1049 मतदान केन्द्र की वेबकासि्ंटग एवं 12 मतदान केन्द्र की वीडियोगा्रफी होगी। इसके अलावा 11 वल्नरेबल मतदान केन्द्र भी है।  विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में 234 माइको ऑब्जर्वर की तैनाती होगी।  जिले में सामान्य मतदान केन्द्रों की संख्या 1521 है। मिश्रित मतदान केन्द्र 468 है। जिले में 18-19 आयु वर्ग के 65,734 युवा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।
आठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 2118 ईवीएम एवं वीवीपेट मशीनों का इस्तेमाल होगा तथा 413 सीयू, 467 बीयू एवं 603 वीवीपेट रिजर्व में रहेगी। प्रत्येक मतदान केन्द्र में एक-एक वीवीपेट इस प्रकार कुल 2118 वीवीपेट रहेगी, जिसमें मतदाता अपने वोट की पुष्टि कर सकेंगे।  जिले में 58 आदर्श मतदान केन्द्र और 227 महिला मतदान केन्द्र स्थापित किये गये है। महिला मतदान केन्द्रों पर चार-चार महिलाएं मतदान करवायेंगी।  जिनमें नरयावली सागर में 50-50 खुरई में 40, रहली में 26, बीना बंडा में 20-20, देवरी में 11 और सुरखी में 10 वूमेंस मतदान केन्द्र शामिल है। जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 58 आदर्श मतदान केन्द्र स्थापित किये गये है, जहां आकर्षक साज-सज्जा की जा रही है। इनमें बीना, खुरई, सुरखी, देवरी, रहली बंडा में 5-5 नरयावली में 13 और सागर में 15 आदर्श मतदान केन्द्र रहेंगे। मतदान करवाने के लिए 9320 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा 192 सेक्टर अधिकारी, 234 माइको आब्जर्वर तथा 1496 छोटे-बड़े वाहनों की सेवाएं निर्वाचन को संपन्न करवाने में ली गई है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि जिले में निर्विघ्न और शांतिपूर्वक चुनाव करवाने के लिए 1500 स्थानीय पुलिस बल तैनात रहेगा। सीएपीएफ की 18 सुरक्षा कंपनी का डिप्लायमेंट जिले में किया गया है, जिन्हें मतदान के पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात कर दिया गया है। एक कंपनी में 80 से 90 जवान तैनात रहेंगे। इनके अलावा 1350 होम गार्ड तथा 2310 स्पेशल पुलिस ऑफीसर भी सुरक्षा मोर्चा सम्हालेंगे। साथ ही 2310 सोशल पुलिस ऑफीसर को भी नियुक्त किया गया है। जिले की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान रखते हुए जनवरी 2023 से अब तक 112 अपराधियों को जिला बदर किया जा चुका है। निर्वाचन मतदान के सुचारू संचालन के लिए 58 सेक्टर मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 8000  स्थानीय पुलिस बल तैनात रहेगा। विशेष सुरक्षा बल की 2 कंपनी भी व्यवस्था सम्हालेंगी। इसके अलावा एस.ए.एफ. के 250-300 जवानों की भी सुरक्षा के लिए तैनाती की गई है। प्रत्येक केन्द्र में सी.ए. पी.एफ. और स्पेशल पुलिस ऑफीसर के अलावा होमगार्ड भी तैनात रहेंगे। संवेदनशील क्षेत्रों में सीएपीएफ गश्त करेंगी। पूरे जिले के लिए 32 क्विक रिस्पांस मोबाइल टीम भी सक्रिय रहेगी। जिले में 24 फ्लाईंग स्क्वाड टीम के अलावा 29 पुलिस मोबाइल टीम तथा 13 सुपरवाइजरी टीम भी रहेगी, जिसमें पुलिस अधिकारी रहेंगे।
मतदान के सुचारू एवं शांतिपूर्वक संचालन के लिए पुलिस के 350  पेट्रोलिंग वाहन लगातार क्षेत्र में नजर रखेंगे। सभी विधानसभा क्षेत्रों के सब डिवीजनल क्षेत्र में 20-20 व्यक्तियों का एक-एक स्ट्राइकिंग रिजर्व फोर्स भी रहेगा। इनके अलावा खुरई, राहतगढ़, बंडा और सागर शहर में 40-40 पुलिस जवानों का डीजीपी रिजर्व बल तैनात रहेगा, जो संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करेगा।
श्री तिवारी ने बताया कि ईवीएम के स्ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। जहां सी.ए.पी.एफ. के 45 जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। एसएएफ और जिला पुलिस  बल का एक-एक दल भी रहेगा। स्ट्रांग रूम की सीसीटीबी कैमरों से निगरानी की जाएगी। स्थल पर एक बड़ी एलईडी भी लगाई गई है। पुलिस कंट्रोल रूम से सभी मतदान दल संपर्क में रहेंगे। सीएपीएफ की 18 कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी की टीम भी चुनाव क्षेत्रों का निरंतर दौरा करेगी।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive