बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नरयावली: कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं से मतदान केन्द्र वार ली जानकारी




नरयावली: कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं से मतदान केन्द्र वार ली जानकारी

तीनबत्ती न्यूज : 18 नवंबर,2023
नरयावली : विधानसभा चुनाव के महापर्व पर नरयावली विधान सभा क्षेत्र के देवतुल्य मतदाताओं द्वारा अभूतपूर्व रूप से भारी मतदान करने पर कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी ने शांतिपूर्ण व निर्णायक मतदान के लिए सभी मतदाताओं का आभार माना है एवं बूथ प्रभारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं से मतदान केन्द्र वार मतदान की विस्तारित जानकारी ली। 
नरयावली विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लगन सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह चावड़ा,देवेंन्द्र कुर्मी, फिरदोष कुरैशी, चुनाव एजेंट एवं प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अशरफ खान,एड. सुनील सिंह भदौरिया आदि कांग्रेसजनों ने प्रबल रूप से मतदान में शामिल होने वाली नरयावली विधान सभा क्षेत्र की समस्त देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त किया है। कांग्रेसजनों ने कहा कि मतदाताओं द्वारा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में दिया गया यह योगदान मप्र की राजनीति की दिशा और दशा को बदलने में मील का पत्थर साबित होगा। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी ने नरयावली विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक,मण्डलम,सेक्टर व बूथ कमेटियों सहित क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस जनों व पार्टी के संघर्षील साथियों तथा मीडिया के साथियों,मतदान कार्य में लगे शासकीय अधिकारियों - कर्मचारियों व शांति व्यवस्था के लिए जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा जनता के उत्साह के साथ शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में सहयोग के लिए उन्हें साधुवाद देते हुए सभी का आभार माना है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive