बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सागर जैन समाज विदिशा पहुँचकर मुनिसंघ को श्रीफल अर्पण कर सागर पधारने हेतु निवेदन किया

सागर जैन समाज विदिशा पहुँचकर मुनिसंघ को श्रीफल अर्पण कर सागर पधारने हेतु निवेदन किया
सागर। सकल दिगम्बर जैन समाज सागर के श्रेष्ठिजन ने विदिशा में विराजमान पूज्य मुनिश्री प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ, पूज्य मुनिश्री प्रसाद सागर जी महाराज ससंघ को श्रीफल समर्पित किया एवं दर्शन कर आशीर्वाद लिया। 
मुनिसेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि सभी समाज सेवी 24 फरवरी को सुबह 9 बजे सागर से अपने-अपने वाहनों से विदिशा पहुंचे जहां पर सामूहिक रूप से श्रीफल समर्पित कर मुनिसंघ को सागर आने के लिए निवेदन किया।मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज का दोपहर बाद विदिशा से गंज बासौदा की ओर विहार हो गया।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive