बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

जरूरी वस्तुओं की सप्लाई निरंतर बनी रहे, नो एंट्री में नही होगी दिक्कत, सागर कमिश्नर और आईजी ने ली बैठक,ट्रांसपोर्टर और व्यापारियों की

जरूरी वस्तुओं की सप्लाई निरंतर बनी रहे,
नो एंट्री में  नही होगी दिक्कत, सागर कमिश्नर और आईजी ने ली बैठक,ट्रांसपोर्टर और व्यापारियों की

#COVID19_SAGAR
सागर ।  कमिष्नर कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को सागर के किराना, अनाज, दाल, चावल, फल, सब्जी, दवाईयां अत्यावष्यक एवं आवष्यक वस्तुओं के थोक व्यापारियों और ट्रांसपोटर्स की बैठक बुलाई गई। थोक व्यापारियों और ट्रांसपोटरों से सप्लाई व्यवस्थाएं में आ रही दिक्कतों के बारे में पूछा गया और इस संबंध में ं आवष्यक सुझाव भी लिये गए।
 बैठक में कमिष्नर  अजय सिंह गंगवार ने थोक व्यापारियों और ट्रांसपोटरों से कहा कि लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक और बढ़ा दी गई है। अतः इस बात का ध्यान रखे कि अतिआवष्यक और आवष्यक वस्तआें की सप्लाई निरंतर बनी रहे। लोगों को आवष्यक वस्तुओं की कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि कोराना के विरूद्व लड़ाई में आप सभी का उतना ही महत्वपूर्ण योगदान है जितना कि दूसरे अन्य लोगों का। उन्होंने अधिकारियों को आवष्यक निर्देष दिये।

पढ़े : सागर जिले में नई आदेश जारी, किराना दुकान खुलेंगी सिर्फ होम डिलीवरी के लिए,नही निकलेगें घर से बाहर,पंखा कूलर सुधारने वालो के  बनेंगे पास, आदेश  20 अप्रैल तक के लिए

आईजी श्री अनिल शर्मा ने थोक व्यापारियों और ट्रांसपोटरों से कहा कि आवष्यक वस्तुओं की सप्लाई बनायें रखने में पुलिस विभाग से सहयोग मिलेगा।व्यापारियों की ओर से कहा गया कि उपर के स्तर पर कोई दिक्कत नही है। परन्तु मैदानी अमले तक प्रषासन के आदेष पहुंच जाए। जिससे कि उनके वाहनों को जो समग्री लेकर आते है। अनावष्यक रोक-टोक न हो। सागर से लगे कस्बों में यहा से समग्री की सप्लाई होती है। इसके लिये भी अलग से समय दिया जाये। रास्तों में जो ढ़ाबे है जिनमें खाने-पीने की समग्री मिलती है। वे खुल जाये। इसी प्रकार मिस्त्री जो मैकेनिक का कार्य करते है उनकी दुकाने भी खुले जाये। व्यपारियों ने कोरोना के नियंत्रण व रोकथाम के लिये जिला प्रषासन द्वारा किये गए कार्यों की सराहना की।

एबीपी न्यूज़
 देखे "मेड इन सागर" सेनेटाईजर मशीन  सागर के युवा इंजीनियर विकास की कहानी

कमिष्नर और आईजी बैठक के पष्चात् पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांधी और नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार के साथ थोक व्यपारियों और ट्रांसपोटरों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें थोक व्यपारियों और ट्रांसपोटरों ने कहा कि रात्रि 11 बजे तक नोएंट्री के कारण समस्या होती है। अब लॉकडाउन के कारण केजुआट्री कोई बात नही है। अतः छूट दी जाये। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अब नोएंट्री की दिक्कत नही रहेगी। जिसका व्यपारियों ट्रांसपोटरों ने स्वागत किया। व्यपारियों द्वारा अन्य सुझाव भी दिये गए। बैठक में अपर संचालक श्री केके शुक्ला, आरटीओ  प्रदीप शर्मा, नगर दण्डाधिकारी श्री पवन वारिया, वाणिज्यकर अधिकारी श्री सोनटके उपस्थित थे। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive