बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस के 15 माह के कार्यकाल में अराजकता और भ्रष्टाचार का रहा बोलबाला: रजनीश अग्रवाल,प्रदेश मन्त्री भाजपा

कांग्रेस के 15 माह के कार्यकाल में अराजकता और भ्रष्टाचार का रहा बोलबाला: रजनीश अग्रवाल,प्रदेश मन्त्री भाजपा

★ प्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्धियो को लेकर भाजपा की पत्रकारवार्ता

देवास। भाजपा की शिवराज सरकार सेवा का संस्कार और विकास की रफ्तार के कारण अभिनंदनीय है। वास्तव में कोरोना कॉल इसके पहले कांग्रेस का कमलनाथ कार्यकाल कहर बरपाने का काल रहा है। भगवान महाकाल की कृपा से 1 साल पहले भाजपा राज आया और 1 साल कल्याणकारी सिद्ध हुआ है। कांग्रेस के 15 माह के कार्यकाल में कुशासन,अराजकता और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। महाराष्ट्र में जिस प्रकार एक चिट्टी से उजागर हुआ है कि कांग्रेस समर्थित सरकार में बैठे लोगों द्वारा अवैध करोड़ों रुपए की उगाही चल रही है। ठीक उसी प्रकार कांग्रेस के 15 माह के कार्यकाल में अवैध उगाही की गई। भारी भ्रष्टाचार हुआ। कमलनाथ सरकार के दौरान आयकर के छापों में सीबीडीटी ने उजागर भी किया है, जिनकी जांच जारी है। निश्चित ही जांच एजेंसी इन सारे संगठित भ्रष्टाचार का खुलासा कर दोषियों पर कार्रवाई करेंगी। संगठित गिरोह बनाकर भ्रष्टाचार कांग्रेस की शासन संस्कृति रही है। 
यह बात भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर पत्रकारवार्ता के माध्यम से चर्चा करते हुऐ भाजपा प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल ने कही।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलो में भाजपानीत शिवराज सरकार की एक साल की उपलब्धियो को जन जन तक पहुंचाने के लिये भाजपा द्वारा सभी जिलो में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में देवास जिले में भी पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारवार्ता में श्री अग्रवाल के साथ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री नंदकिशोर पाटीदार, श्री बहादुर मुकाती, अजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिती सदस्य श्री मनीष सौलंकी,जिला प्रवक्ता शंभु अग्रवाल भी उपस्थित थे।
भाजपा प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने पत्रकारो से चर्चा करते हुऐ कहा कि कमलनाथ की कांग्रेस सरकार ने किसानों को धोखा दिया, ठगा। भाजपा सरकार ने संवेदना पूर्वक पात्र किसानों के खातों में 1 साल में 88493 करोड रुपए सीधे पहुंचाए। कांग्रेस के कर्ज माफी वाली सर्टिफिकेट तो कबाड़ी के यहां मिल रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने खाली खजाना का बहाना बना कर विकास कार्य ठप कर दिए थे। हमारी सरकार आई और सड़कें पुल पुलिया एक्सप्रेस हाईवे पर तेज गति से कार्य आरंभ किए। बजट का 20 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा अधोसंरचना के लिए तय किया। साथ ही केंद्र के मोदी सरकार के साथ तालमेल कर 50 हजार करोड़ से ज्यादा राशि के सड़क कार्यों को गति दी जा रही है। कांग्रेस सरकार में गरीबों के सपनों को कुचलकर प्रधानमंत्री आवास योजना की 2 लाख 33 हजार घरों की राशि पर रोक लगा दी। जबकि शिवराज सरकार ने  ना केवल प्रधानमंत्री आवास योजना को गति दी बल्कि देश में दूसरा स्थान भी इस योजना के क्रियान्वयन में प्राप्त किया है।

कांग्रेस सरकार में माफीया पर कार्यवाही के नाम पर होती थी अवैध वसुली

कांग्रेस के कार्यकाल में माफिया पर कार्रवाई के नाम पर वसूली अभियान और व्यापारियों को परेशान करने का कारण था।  यह बात तत्कालीन शासकीय पत्र और न्यायालय के निर्णय में सिद्ध भी हुई है। भाजपा की सरकार के कार्यकाल में 1 साल में भूमाफिया से 3000  हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई जिसकी कीमत लगभग 10000 करोड़ की है।  रेत खनिज के अवैध परिवहन पर 461 एफ आई आर दर्ज हुई। मिलावटखोरों पर 816 एफ आई आर 34 रासुका 678 की गिरफ्तारी हुई। कानून में संशोधन कर मिलावटखोरों को आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान किया। कांग्रेस के कार्यकाल में 2019 की तुलना में हमारे कार्यकाल 2020 में महिलाओं के प्रति अपराधों में तेजी से कमी आई है मध्य प्रदेश की 10,418 बेटियों को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाकर उनके वापस घर भेजने का भी कार्य हुआ है।

कांग्रेस सरकार ने की, तुष्टिकरण की राजनीति

कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करते रही। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन करने वालों पर अत्याचार और संसद के बनाए कानून के विरोध करने वालों, पुलिस के वाहन जलाने वालों, पथराव और दंगा अराजकता फैलाने वालों को संरक्षण देते रहे। उज्जैन में नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करने वाले भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री योगेश सांगते को एनएसए कानुन के तहत जेल भेज दिया गया। योगेश ने महाकाल मंदिर के मार्ग पर सीएए के विरोध में धरना देने का विरोध किया था। वे लव जिहाद के पक्ष में तर्क देकर खड़े हो गए। दंगा फसाद कराकर वोट बैंक की राजनीति करते रहे। हमने धर्म स्वतंत्र विधेयक लाकर धोखाधड़ी कर हमारी बेटी बहनों के साथ में खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कानून बनाकर 10 साल तक की सजा का प्रावधान किया। वे मध्यप्रदेश के मंदिर की जमीन पर सरकारी कब्जा कर अपने राजनीतिक और आर्थिक स्वार्थ के कारण बेचने का प्रस्ताव बनाया तो वहीं इमाम का वेतन 2200 से 5000 कर दिया मोइज्जइन का वेतन उन्नीस सौ से बढ़ाकर 4500 कर डाला।

कोरोना में सरकार का प्रबंधन सेवाभावी और संवेदनशील

कोरोना महामारी के दौरान सरकार का प्रबंधन  सेवाभावी और संवेदनशील रहा है। कोरोना की संक्रमण दर को नियंत्रित करने,मृत्यु दर सबसे कम और रिकवरी रेट सबसे कम रहा है। अब एक बार फिर महाराष्ट्र में तेजी से फेले संक्रमण के कारण मध्यप्रदेश में कोरोना की चुनौती आई है जिसका सामना सरकार के साथ मिलजुल कर हम करेंगे सरकार ने इस ओर तेजी से सतर्कता सावधानी और सख्ती बरतने का कार्य किया है 23 तारीख को सुबह 11ः00 बजे और शाम 7ः00 बजे सायरन बजाकर लोगों को सतर्क करना और सेवा की भावना से संकल्प लेने का कार्य सरकार समाज  और संगठन करेंगे। हम फिर मिलकर कोरोना पराजित करेंगे।

 भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर चलेंगे कई अभियान

प्रदेश मंत्री  रजनीश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार के एक साल पूर्ण होने पर कई अभियान चलाये जायेगे जिसमें 23 मार्च को जो विकास के कार्य पूर्ण, जारी और स्वीकृत हुए हैं, वहां विकास का नारियल फोड़ेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के खातों में 2000 करोड़ और स्ट्रीट वेंडर्स के खातों में राशि डाली जाएगी जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता भी जनसमूह के साथ स्थान स्थान पर कार्यक्रमों शामिल होंगे। विधायकों एवं पराजित प्रत्याशी द्वारा विकास वार्ता जारी हैं जो अपने क्षेत्र के विकास कार्यों का लेखा जोखा रख सुझाव भी लेंगे। 24 मार्च को हितग्राहियों का चैपालों में श्रीफल से सम्मान किया जाएगा। 25 मार्च को कोविड की वैक्सीन पात्र नागरिकों को लगवाने का प्रभावी अभियान चलाएंगे।

---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive