बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

खुरई के सभी 32 वार्डों में संजीवनी क्लीनिक बनेंगेः मंत्री भूपेंद्र सिंह

खुरई के सभी 32 वार्डों में संजीवनी क्लीनिक बनेंगेः मंत्री भूपेंद्र सिंह

खुरई। खुरई के सभी 32 वार्डों में जल्दी ही संजीवनी क्लीनिक का निर्माण किया जाएगा जिससे साधारण बीमारियों का उपचार खुरई वासियों को उनके वार्डों में ही उपलब्ध हो सकेगा। यह घोषणा नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने टीनशेड में आयोजित समारोह में 3 करोड़ की लागत से एसडीआरएफ योजना के अंतर्गत निर्मित हुए नाला निर्माण कार्य के लोकार्पण और यहां के डा आंबेडकर वार्ड में 38 लाख रु की लागत से बनने वाली संजीवनी क्लीनिक निर्माण के भूमिपूजन समारोह में की है। इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने खुरई क्षेत्र के लिए विद्युतीकरण योजना अंतर्गत 65 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने  सिंगल क्लिक के माध्यम से पीएम आवास के 500 हितग्राहियों के खातों में 5 करोड़ रुपए सीधे प्रेषित किए और 600 नये पीएम आवास स्वीकृत करने की घोषणा की। 
मंत्री श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खुरई में राहतगढ़ रोड से आंबेडकर प्रतिमा, सागर नाका होते हुए आडिटोरियम भवन तक पक्का नाला निर्माण होने से नगर के संरचनात्मक विकास में एक और उपलब्धि हासिल की गई है। उन्होंने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में पिछले महीने चलाए गए विशेष अभियान में शिविर लगाकर और घर घर पहुंच कर बड़े स्तर पर आयुष्मान भारत योजना कार्ड बनाए गए हैं। इनमें से 300  कार्ड आज वितरित किए गए हैं। 


श्री सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा हर व्यक्ति को 5 लाख रुपए का उपचार उपलब्ध कराए जाने की लाभकारी योजना आयुष्मान भारत के कार्डों की संख्या खुरई नगरपालिका क्षेत्र में ही 20500 हो चुकी है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बने। खास बात यह है कि किसी भी व्यक्ति को अपना कार्ड बनवाने में एक रुपया भी खर्च नहीं हुआ है। 
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि खुरई में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल कार्ड योजना के एक माह में यहां 1500 संबल कार्ड बन चुके हैं। इसी प्रकार भवन एवं कर्मकार मंडल योजना के तहत 4239 कार्ड बनाए गए हैं जिनमें से 200 कार्ड आज वितरित किए गए। इन योजनाओं में आकस्मिक स्थितियों में क्षति होने, प्रसव, निधन से लेकर छात्रवृत्ति तक का आर्थिक लाभ मिलता है। 

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्र में विद्युतीकरण योजना के तहत स्वीकृत 65 करोड़ की राशि से 352 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, 212 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, चार नए पावर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, 3 नए अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापना तथा 33 केव्ही व 11 केव्ही लाईनें बिछाने सहित कई कार्य होंगे। 
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र के विकास के साथ साथ रोजगार की भी व्यवस्था हो। इसके लिए कौशल प्रशिक्षण केन्द्र में तीन माह के प्रशिक्षण की सीटों को 1100 से बढ़ाकर 5000 किया जाएगा जिनको कई विधाओं में तकनीकी प्रशिक्षण मुफ्त दिया जाएगा जिनमें सीधा रोजगार मिलता है। यहां से हाल ही में तीन माह का प्रशिक्षण लेकर जो प्रशिक्षणार्थी निकले हैं उनके प्लेसमेंट के लिए 19 नवंबर को पं.केसी शर्मा स्कूल में रोजगार मेला लगाया जाएगा जिसमें कई बड़ी कंपनियां आ रही हैं। 
समारोह में मंत्री श्री सिंह का कई व्यक्तियों व संस्थाओं की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मूरत सिंह पिपरिया, प्रवीण जैन नगर अध्यक्ष, हरिषंकर कुषवाहा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष, श्रीमती नन्नी बाई अहिरवार न.प. अध्यक्ष, राहुल चैधरी न.प.उपाध्यक्ष, जमना प्रसाद अहिरवार ज.प. अध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह ठाकुर ज.प. अध्यक्ष, श्रीमती अर्चना जैन जिला भाजपा सदस्य, श्रीमती अर्चना जैन नीति आयोग सदस्य, श्रीमती माधवी कुर्मी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष, पुष्पेंद्र रारौन युवा मोर्चा अध्यक्ष, श्रीमती रष्मि सोनी महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष, श्रीमती ऊषा ठाकुर महिला मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष, नेकराम आदिवासी अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष, बसंत सत्संगी किसान मोर्चा अध्यक्ष, सोनू यादव पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष, बबलू चैधरी अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष, महेष सिंह लोधी किसान मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष, मोतीलाल अहिरवार अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष, अंकित ठाकुर युवा मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष, अमन रंधावा, जिला सदस्य, रामसिंह बिलैया, ओमप्रकाष घोरट, जितेंद्र सिंह धनोरा, नीतिराज पटैल, माधव सिंह सिलोधा, संजय समैया बाबा, सीएमओ खुरई, एसडीएम खुरई सहित सभी पार्षद, प्रशासनिक व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद नीटू अजमानी ने किया। 



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive