बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

गुंडों-हिस्ट्रीशीटरों पर सागर पुलिस की सख्ती, रात भर चला चेकिंग अभियान

गुंडों-हिस्ट्रीशीटरों पर सागर पुलिस की सख्ती, रात भर चला  चेकिंग अभियान



सागर 15 नवंबर 2022
गुंडा बदमाशों के खिलाफ बीती रात पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारी पुलिस एवं जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे  हिस्ट्रीशीटर, गुंडा, निगरानी बदमाश, आदतन अपराधियों को चेक किया जाए।  
 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना श्रीमति ज्योति ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री विक्रम सिंह कुशवाहा के निर्देशन में अभियान चलाकर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी पुलिस , थाना प्रभारियों की टीम बना कर  थानों में पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड शुदा वारंटी, हिस्ट्रीशीटर,गुंडा, बदमांश निगरानी बदमाश, जिला बदर, आदतन अपराधियो आदि को थानों के समस्त बल  लगाकर देर शाम से सुबह 6 बजे तक सघन रूप से सर्चिग की गई, जिसमें  कुल गुंडा बदमाश 593 ,निगरानी बदमाश , 368 कुल जिला बदर  19 को चेक किया गया।



चेकिंग के दौरान जो गुंडा बदमाश हिस्ट्रीशीटर तय पते पर नही मिला उनकी भी गहनता से तस्दीक की गई जैसे वर्तमान पता, किस काम मे संलग्न आदि।
पुलिस अधीक्षक सागर ने बताया कि गुंडा बदमाशों के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी रहेगी साथ ही जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया हैं कि रात्रि कालीन गस्त के दौरान और बीट प्राभारी माइक्रो बीट प्रभारियों के  माध्यम से जिले के सभी गुंडा निगरानी, आदतन अपराधी, जिला बदर ,जेल से जमानत पर छूटने वाले अभी अपराधियों की लगातार चेकिंग की जाए सभी अपराधियों पर पुलिस की नजर रखी जाएं। किसी भी प्रकार के अपराधी द्वारा कोई भी विधि विरुद्ध कार्य किया जाना परिलक्षित होते ही तुरंत सख्त कार्रवाई उनके विरुद्ध की जाए।
                      
                                            

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive