तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

ABVP : सागर नगर की नवीन कार्यकारिणी घोषित

ABVP :   सागर नगर की नवीन  कार्यकारिणी घोषित

सागर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई सागर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा हुई।कार्यक्रम का शुभारंभ युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी एवं विद्या की देवी मां सरस्वती जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।


कार्यकारिणी घोषणा से पहले नगर अध्यक्ष ,नगर मंत्री की निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी विभाग संयोजक श्रीराम रिछारिया  के द्वारा किया गया। कार्यकारिणी की घोषणा के समय  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकौशल प्रांत के प्रांत मंत्री एवं सागर जिला संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी के द्वारा विद्यार्थियों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बारे में विस्तृत जानकारी  तथा एबीवीपी के गतिविधि ,आयाम, एवं कार्यों की जानकारी दी गई।
बताया गया कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से निरंतर अविराम छात्र हित एवं समाज हित के लिए राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की धारणा के साथ कार्य करते आ रहा है।
एवं अभाविप  प्रत्येक वर्ष नवीन कार्यकारिणी की घोषणा करता है इसी तारतम्य में आज  नगर इकाई सागर  की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें पुनरनिर्वाचित नगर अध्यक्ष डॉ कमलेश कुमार दुबे, नवनिर्वाचित नगर मंत्री  शुभ शर्मा, नगर उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र वर्मा, डॉ राघवेंद्र त्रिपाठी, डॉक्टर शैलेंद्र सिंह राजपूत, नगर सह मंत्री खुशबू विश्वकर्मा, भावना मिश्रा, मोइन खान , अर्पित जैन उत्कर्ष मिश्रा, नगर कार्यालय मंत्री आलोक मिश्रा,नगर एस एफ डी प्रमुख युवराज शुक्ला, नगर तकनीकी कार्य प्रमुख मयंक सोनी, नगर स्टडी सर्कल प्रमुख श्रेयांश जैन, नगर एन एस एस प्रमुख सूर्यकांत गौतम, नगर कार्यकारिणी सदस्य महक चौबे, उन्नति कोष्टी,दीक्षा अहिरवार देवकी प्रजापति, हर्ष जैन, आदर्श तिवारी, राहुल लोधी, नरेंद्र बंसल विनायक पुरोहित ,आशु चढ़ार आर्यन सोनीको बनाया गया। नगर कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम में महाकौशल प्रांत मंत्री एवं सागर जिला संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, प्रांत सह मंत्री एवं तकनीकी  छात्र कार्य प्रमुख सावन सिंह, विभाग संयोजक श्री राम रिछारिया,  एवं महाविद्यालय कार्यकारिणी उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive