बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सागर शहर में पूरे उत्साह से निकली भारत जोड़ो उप यात्रा


सागर शहर में पूरे उत्साह से निकली भारत जोड़ो उप यात्रा



सागर।  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के मार्गदर्शन में शहडोल से प्रारंभ होकर उज्जैन पहुंचने वाली उपयात्रा नरयावली क्षेत्र से होती हुई सागर पहुंची।  आज भगवानगंज डॉ अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद भारत जोड़ो उप यात्रा प्रारंभ हुई सभी कांग्रेस जनों ने भारी उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर सागर शहर कांग्रेस की संगठन प्रभारी श्रीमती अंजू बघेल ने  कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते आम गरीब मजदूर किसान व्यापारी सब परेशान हैं। आज किसान खाद की किल्लत से परेशान हैं जिस कारण किसान आत्मा हत्या कर रहे है केंद्र की मोदी सरकार भाई भाई को लड़ाने का कार्य कर रही है हम सबको  एकता की भावना के साथ रहना होगा,तभी राष्ट्र का कल्याण होगा।


सागर जिले के प्रभारी श्री अवनीश भार्गव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के सिद्धांतो के अनुरूप काम करने वाली पार्टी है स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के इतिहास को भारतीय जनता पार्टी मिटाने का काम कर रही है आज हम कांग्रेस जन ऐसी यात्रा के माध्यम से भाईचारे की भावना को बढ़ाने का कार्य कर रहे है। यात्रा के संयोजक मुकुल पुरोहित ने कहा कि यात्रा को लेकर पूरे जिले में बहुत उत्साह है लोग बढ़–चढ़कर भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सेदारी कर रहे हैं मैं,सभी कांग्रेस जनों का तहे दिल से आभारी हूं जिन्होंने इस यात्रा को सफल बनाने का कार्य किया है।  हमारे जिले की उप यात्राएं आगे जाकर  राहुल जी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी और हम सभी उनके साथ शामिल होंगे। हम सभी कॉन्ग्रेस जनों को यात्रा में शामिल होकर जिम्मेदारी निभाना है।

पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी के डेढ़ साल के कार्यकाल की सफलता के कामों को भारत छोड़ो यात्रा से हर कांग्रेस जन जनता के बीच में ले जाने का काम कर रहा है 18 महीने की सरकार में किसानो का कर्जा माफ,गौशालाओं का निर्माण के साथ साथ युवाओं को रोजगार देने जैसे जन हितैषी  कार्य किए हैं,यात्रा का मुस्लिम एकता मंच, अनुसूचित जाति के भाइयों बहनों,स्वर्णकार समाज,ब्राह्मण समाज सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने भारत जोड़ो यात्रा का पुष्प वर्षा कर जगह जगह स्वागत किया यात्रा के प्रबंधन और सहयोग में रामकुमार पचौरी ने जिम्मेदारी संभाली सहयोग महेश जाटव ने किया। सभी का आभार जिला कांग्रेस के पूर्व प्रभारी अध्यक्ष सुरेन्द्र सुहाने ने माना।


सेवादल के शहर अध्यक्ष सिंटू कटारे के साथ समस्त स्वयं सेवकों ने पैदल मार्च करते हुए पूर्ण अनुशासन के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया एवं सभी अमर शहीदों को याद किया।
 संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर ने बताया कि भारत छोड़ो यात्रा में प्रमुख रूप से शामिल होने वाले मध्य प्रदेश के सह प्रभारी सुरेंद्र चौधरी,जिला संगठन के सह प्रभारीअजय दात्रे,जिला ग्रामीण कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्वदेश जैन,शहर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौधरी वा जगदीश यादव पूर्व सांसद आनंद अहिरवार,पूर्व निगम अध्यक्ष संतोष पांडे एवं त्रिलोकी कटारे, महापौर प्रत्याशी,श्रीमती निधि जैन,वरिष्ठ नेता अशोक श्रीवास्तव,नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव, भोलेश्वर तिवारी,भूपेन्द्र मुहासा,बुंदेलसिंह बुंदेला,विमल जैन,सोकत अली,कैलाश सिंघई, गढ़ाकोटा से कमलेश साहू ,पप्पू गुप्ता, पुरषोत्तम चौबे,अमित दुबे रामजी,राजकुमार कोरी,अंकलेश्वर दुबे, राजकूमार पचौरी,जितेन्द्र चावला,जितेंद्र रोहन,श्रीमती भावना रोहन, अब्दुल रफीक गनी,विजय साहू,
पूर्व पार्षद राकेश राय, पार्षद सुलेखा राय, प्रभात जैन,बंटू मुखारया,समीर खान,पार्षद रोशनी वसीम खान, नीलूफर चमन अंसारी,राजा सेन,अखिलेश मोनी केशरवानी, अशरफ खान,


ब्रिजेंद्र नगरिया,राजेश उपाध्याय, जितेंद्र चौधरी, देवेंद्र तोमर,चक्रेश सिंघई सुल्तान कुरैशी, मदन सोनी,रवि सोनी,नरेंद्र सोनी,अवधेश तोमर,शैलेंद्र तोमर,आनंद तोमर,सुनील सिंह,युवराज कोरी,विनोद कोरी, मानसिंह चौधरी उत्तम तायड़े
डॉ दिनेश पटेरिया, गोवर्धन रैकवार, राहुल चौबे,महजबीं अली,शरद पुरोहित,श्रीदास रैकवार,मनोज पवार, जैद खान, राजिया खान, सुधा रजक,महेंद्र दुबे,अंकुर यादव,मार्शल खान, गोपाल पचोरी,सुनील ठाकुर, आशीष चौबे,आशीष ज्योतिषी शिवा राजपूत,मधुर पुरोहित अजय दुबे,राशिद भाई जान अनिल जैन,साजिद भाई जान, नितिन पचोरी, गोपाल पचोरी,
आनंद हेला,कलू पटेल,प्रीतम यादव,लालू कपूर,मनीष पुरोहित,अकरम खान,फिरदोष कुरैशी, जमील पठान, द्वारका चौधरी,लल्ला यादव,अंकुर यादव,गोपाल तिवारी, डा सी बी तिवारी,सागर साहू,अंशु अग्रवाल, समीर खान,दुर्गेश सेन,पप्पू मिश्रा, नरेन्द्र मिश्रा,प्रदीप पाण्डे सहित,पप्पू पठान,सैकड़ों कांग्रेसजन एवं सागर के नागरिक शामिल थे, अन्त में यात्रा मोतीनगर चौराहा पहुंची।


_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive