बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भगवान बिरसा मुंडा के नाम से बनेगा35 लाख रु का मंगल भवन : शैलेंद्र जैन

भगवान बिरसा मुंडा के नाम से बनेगा35 लाख रु का मंगल भवन : शैलेंद्र जैन


सागर। आदिवासी गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर अंबेडकर वार्ड के कनेरादेव में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर विधायक शैलेंद्र जैन उपस्थित थे। कार्यक्रम में विधायक जैन और अतिथियों द्वारा आदिवासी समुदाय के वरिष्ठ नागरिक सूरज मसाब,प्राणसिंह दाऊ का सम्मान भी किया गया। समाज के लोगों की मांग पर विधायक शैलेंद्र जैन ने भगवान बिरसा मुंडा के नाम से क्षेत्र में 35 लाख रुपए की लागत से मंगल भवन निर्माण करने की भी घोषणा की। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि आज हम सभी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आदिवासी गौरव दिवस मना रहे हैं, उनका जन्म 1875 में झारखंड में हुआ वह एक ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने अपने समाज के उत्थान के लिए लड़ाई लड़ी।उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवम प्रदेश के  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चैहान जी द्वारा आदिवासी समुदाय के भाई बहनों को और अधिकार संपन्न बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश में पैसा एक्ट में संशोधन करते हुए इसे मध्य प्रदेश में भी लागू किया है जिसके तहत अब आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में ग्राम सभा द्वारा जो निर्णय किए जाएंगे वह राज्य शासन में मान्य होंगे और जल जंगल और जमीन पर अब आदिवासियों का पूरा अधिकार होगा। उन्होंने कहा कि  इस कानून का उद्देश्य है कि अनूसूचित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को लिए ग्राम सभाओं के माध्यम से स्वशासन सुनिश्चित करना। 
कार्यक्रम का संचालन विशाल खटीक ने किया आभार झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राजू तिवारी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खड़क सिंह घोसी निर्भय घोसी देवी पटेल राहुल नामदेव कमल चैरसिया जयदीप घोषि दिलीप विश्वकर्मा राजेश कुशवाहा नितिन पटेल मनोज कुशवाहा अशोक सैनी दीपांशु साहू अशोक पटेल आशीष दीक्षित गोलू साहू त्रिलोकी शर्मा उपस्थित थे। 




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive