बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस की भारत जोड़ो उपयात्रा बम्होरी से सुरखी के लिये हुई रवाना

कांग्रेस की भारत जोड़ो उपयात्रा बम्होरी से सुरखी के लिये हुई रवाना 


सागर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के मार्गदर्शन में शहडोल से प्रारंभ होकर उज्जैन पहुंचने वाली उपयात्रा मंगलवार तड़के नयावली विधानसभा क्षेत्र के बम्होरी रेंगवा पीतल फेक्ट्री से भारत जोड़ो यात्रा के नरयावली विधानसभा समन्वयक अशरफ खान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह,संजय सिंह की अगवाई में शुरू हुई यात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। यात्रा के ग्राम रतोना पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश सह समन्वयक एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने आदिवासी समुदाय के लोगों का फूल मालाओं से आत्मीय स्वागत कर भगवान विरसा मुण्डा जी का पुण्य स्मरण किया। 

संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर ने बताया कि यात्रा में भारत जोड़ो यात्रा के पूर्व विधायक सुनील जैन,जिला समन्वयक मुकुल पुरोहित,वरिष्ठ कांग्रेस सुरेन्द्र सुहाने, शहर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी,कांग्रेस नेत्री माधवी चौधरी,निधि सुनील जैन,प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेन्द्र रोहण, राकेश राय,राम कुमार पचौरी, मुकेश खटीक,महेश जाटव आदि कांग्रेसजन हाथों में तिरंगा ध्वज व भारतीय संविधान थामकर भगवान विरसा मुण्डा अमर रहे के नारों के साथ कदम ताल करते हुये शामिल हुये।तथा सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फिरदोष कुरैशी सदर क्षेत्र से उप यात्रा निकल कर यात्रा में शामिल हुये। उप यात्रा के सोमला टिगड्डा सुरखी विधान सभा की सीमा में पहुंच कर पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, बुन्देल सिंह बुन्देला, विनोद यादव, प्रहलाद पटेल, अनिल सोनी, बाबू सिंह लोधी, हाजी मुन्ना चौधरी,राहुल गर्ग आदि को भारतीय संविधान व तिरंगा ध्वज सोंपकर कर उप यात्रा को सुरखी विधान सभा के लिए रवाना किया गया। यात्रा में विष्णु तिवारी,श्री पारासर, लक्ष्मी नारायण सोनकिया,मनोज पवार, ठाकुर दास कोरी, मनीष लड़िया,सुरेन्द्र करोसिया, गोपाल तिवारी, अबरार सौदागर,राजेश श्रीवास, संदीप चौधरी,दीपक कुर्मी आदि ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में धनश्याम ठाकुर, मंगल पटेल,रामसेवक अहिरवार, महेन्द्र पटेल,अफजल खान,रघु बंसल,हिमांशु चौधरी, रवि श्यामनानी,बबलु पवार, सुदामा यादव, कमलेश यादव, कमलेश पटेल, सुनील प्रजापति, दिनेश कबीरपंथी,बबलू पंथी, रोहित यादव, गोविन्द विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, धनीराम बाबा, रोहित लड़िया,पीतम अहिरवार, संदीप कुमार अजय चौधरी,राजा,आदित्य चौधरी, असलम मंसूरी, सलीम चाचा, मनीष नगेले आदि काँग्रेसजन शामिल हैं हुये।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive