बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

शहर सेवादल ने क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की 147वीं जयंती मनाई


शहर सेवादल ने क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की 147वीं जयंती मनाई


सागर।  शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा शहर कांग्रेस मुख्यालय पर बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई।सेवादल परिवार के सदस्यों द्वारा बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण किया।
शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने बताया कि आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा ने आदिवासी समुदाय को बेगारी से बचाने, उनके आर्थिक शोषण पर रोक लगाने,परिश्रम के अनुसार पारिश्रमिक की व्यवस्था करने, जल जंगल व जमीन पर आदिवासियों का समान अधिकार स्थापित करने भूमि को लगान मुक्त घोषित करने, बच्चों को शिक्षा का अधिकार देने, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए कानून बनाने जैसे विषयों को लेकर अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्घ आंदोलन कर निरंतर संघर्ष किया।
कार्यक्रम में प्रदीप गुप्ता,स्थायी मंत्री दीनदयाल तिवारी,नितिन पचौरी,सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष सागर साहू,मिथुन घारू,अंकुर यादव,अन्नू घोषी,लल्ला यादव,विकास तिवारी आदि उपस्थित थे। 

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive