बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

तीनबत्ती न्यूज: 31 मार्च के पहले डेयरी संचालक विस्थापन स्थल पर पहुंचे, 1अप्रैल से गो विचरण मुक्त होगा सागर

तीनबत्ती न्यूज: 
31 मार्च के पहले डेयरी संचालक विस्थापन स्थल पर पहुंचे, 1अप्रैल से गो विचरण मुक्त होगा सागर




सागर 19 मार्च 2023
।  1 अप्रैल से सागर नगर निगम क्षेत्र  विचरण मुक्त होगा। इसके पूर्व 31 मार्च तक समस्त डेरी संचालक अपने-अपने गोवंश को लेकर डेयरी विस्थापन स्थल पर पहुंचकर संचालन करना प्रारंभ करें अन्यथा 1 अप्रैल से डेयरी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई  की जाएगी। उक्त आदेश कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने दिए।
      कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने नगर निगम सागर की परिषद की बैठक के प्रस्ताव पर  आदेश जारी करते हुए समस्त डेयरी संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे 31 मार्च तक अपने गोवंश को डेरी विस्थापन स्थल पर ले जाएं।
      सागर में डेयरी विस्थापन हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही थी इसी परिप्रेक्ष्य में रातोना में डेयरी विस्थापन हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी हैं और डेयरी संचालकों को उनकी मांग अनुसार प्लाट भी आवंटित किए जा चुके हैं ।
       उन्होंने बताया कि अब 1 अप्रैल से सागर नगर निगम क्षेत्र गोवंश मुक्त होगा और यदि 1 अप्रैल से किसी कोई भी गोवंश क्षेत्र में पाया जाता है तो संबंधित डेयरी संचालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।
        कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने बताया कि महापौर श्रीमती संगीता  तिवारी, अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार ,नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला के द्वारा समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं । जो भी  समस्याएं  उन्हें बताई गई थी, उनको भी पूर्ण किया गया है। उन्होंने बताया कि यदि कोई भी डेयरी संचालक 31 मार्च तक डेयरी विस्थापन स्थल पर विस्थापित नहीं होता है तो संबंधित के खिलाफ 144 धारा के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
       उन्होंने बताया कि अभी भी जिन डेयरी संचालकों ने प्लाट आवंटन नहीं कराया है वे तत्काल नगर निगम  कार्यालय में जाकर प्लाट आवंटन कराएं और विस्थापित स्थल पर अपने गोवंश को ले जाएं। उन्होंने बताया कि डेयरी संचालकों की सुविधा के लिए बुंदेलखंड डेयरी संघ के द्वारा दूध कलेक्शन सेंटर भी तैयार किया गया है, जो प्रतिदिन उनका दूध कलेक्ट करेगा । इसी प्रकार गोवंश के लिए आहार की व्यवस्था भी की गई है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive