बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

Sagar: आंगनबाडी कार्यकर्ताओं कीहडताल सातवे दिन भी जारी

Sagar: आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की
हडताल सातवे दिन भी जारी



सागर. आंगनबाडी कार्यकर्ता/सहायिका संघ की राज्य व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में सातवेे दिन भी जारी रही। हडताल के सातवे दिन जिले  के सभी परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, पर्यवेक्षक, आंगनबाडी कार्यकर्ताआ, सहायिका के साथ हडताल पर बैठे। आंदोलन कारियों को संबोधित करते हुए शिवसेना राज्य उपप्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आंगनबाडी कार्यकर्ता/सहायिकाओं से सौतेली बहना का व्यवहार कर रहे है। जो आंगनबाडी कार्यकर्ताए/सहायिकाए प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचा रही है वो सात दिनों से हडताल पर बैठी है जिनकी प्रदेश सरकार व उनके मंत्रियों को कोई परवाह नहीं है। खुरई परियोजना अधिकारी विजय कोरी ने कहा कि महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर व आंगनबाडी कार्यकर्ता/ सहायिकाओं के कारण ही प्रदेश सरकार को भारत सरकार ने देश में प्रथम पुरूष्कार दिया है लेकिन हमारी मांगों का उनका मोन समझ से परे है। जैसीनगर परियोजना अधिकारी अरूण सिंह ने कहा कि महिला सशक्तीकरण को आगे बडाने का कार्य हमारा विभाग करता है लेकिन उसमें पदस्थ संविदा कर्मियों को नियमित करने में सरकार मूक दर्शक है। आंदोलन का समर्थन करने आए शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने आंगनबाडी कार्यकर्ता/सहायिकाओं की मांगों को जायज ठहराते हुए कहा कि अगर सरकार इन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं करती तो कांग्रेस कार्यकर्ता भी सडकों पर आकर प्रदेश सरकार का विरोध करेगी। परिसंघ के संभाग अध्यक्ष हीरालाल चौधरी ने प्रदेश सरकार को कर्मचारी विरोधी बताते हुए कहा कि जिस प्रदेश में महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए हडताल करना पडे वह सरकार कैसे महिला हितैशी हो सकती है। हडताल में राजवाई, डॉ राजकुमार, कमलेश तिवारी, सुपरवाइजर उर्मिला सरवैया, मीना गौतम, प्रेमवती आठिया, लीला चौधरी, पुष्पा चढार, अजहरी बेगम, किरण भार्गव, प्रतिभा राजपूत, शिवसेना जिला प्रमुख दीपक लोधी, विकास यादव, हेमराज आलू, विजय कुशवाहा, वर्षा लोधी, पुष्पा चौबे, ममता द्विवेदी, किरण तिवारी, सीमा पटैल, सरोज पटैल, दुर्गा, अंकिता बानो, लक्ष्मी सोनी, गुडडी अहिरवार, पार्वती शर्मा, संध्या तिवारी, चांदनी लोधी, कला, शिमला, सुनीता, माया, सुरभि, रश्मि, विनीता, बसंती, प्रतिमा, लक्ष्मी, राजश्री, भारती, चंदा, अंजू, दुर्गेश, चन्द्रवती, दुर्गा, संध्या, उषा सहित अनेक जिले भर की आंगनबाडी कार्यकर्ता/सहायिका सहित परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर शामिल थे।



 


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive