बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

लाड़ली बहना योजना : खुरई में लखन और मालथौन , बांदरी, बरोदिया कला में श्रीमती सरोज सिंह ने किया शुभारंभ

लाड़ली बहना योजना : खुरई में  लखन  और मालथौन , बांदरी,  बरोदिया कला में श्रीमती सरोज सिंह ने  किया शुभारंभ


खुरई।शनिवार को खुरई में प्रदेश की भाजपा सरकार की महात्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ किया गया। मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने खुरई के महामंगला महाकाली टीन शेड में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ अवसर पर कहा कि लाड़ली बहना योजना में आपको प्रतिमाह एक हजार रूपए व वर्ष भर में 12 हजार रूपए मिलेंगे। आप योजना से मिलने वाली राशि से अपने छोटे छोटे खर्चे चलां सकतीं हैं। 

     मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री महिलाओं के लिए एक और सौगात देने जा रहे हैं। जल्द ही केन्द्र सरकार उज्जवला योजना वाले गैस सिलेण्डर पर सब्सिडी देने का काम करने वाली है। सरकार सौर उर्जा से चलने वाले सोलर गैस चूल्हे की योजना पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में माताओं बहनों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए मंत्री भूपेन्द्र भैया निरंतर प्रयास कर रहे हैं। 

     उन्होंने कहा कि मंत्री भूपेन्द्र भैया का मानना है कि महिलाओं के हांथ में अगर पैसा होता है तो वो अपने बच्चों को कभी भूखा नहीं रहने देंती। आज नगर पालिका खुरई में पार्षद पद पर महिलाओं को स्थान मिला है तो इसका श्रेय मंत्री भूपेन्द्र भैया को जाता है। उन्होंने कहा कि माताओं बहनों को कच्चे मकान में न रहना पड़े इसलिए आज अकेले खुरई नगर में 10 हजार आवास देने का काम आपके भूपेन्द्र भैया ने किया है। 

     मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने कहा कि शासन की योजनाओं में आपको लाभ मिले इसलिए मंत्री भूपेन्द्र भैया ने महिलाओं के स्वसहायता समूह बनाए हैं। आने वाले समय में राशन की दुकानों व शासन की विभिन्न योजनाओं को चलाने में महिला स्व सहायता समूहों को महती भूमिका सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने का काम कोई कर रहा है तो वह भाजपा की सरकार और मंत्री भूपेन्द्र भैया कर रहे हैं।  

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ करने के पहले मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने खुरई के महामंगला महाकाली टीन शेड में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ अवसर पर पधारी महिलाशक्ति पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिवादन किया। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष नन्नी बाई अहिरवार, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सोनी, देशराज यादव, बलराम यादव एवं अन्य महिला पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अजीत सिंह अजमानी ने किया। 

विभिन्न विकास कार्यां का भूमिपूजन व लोकार्पण किया
 प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से खुरई नगर पालिका द्वारा कायाकल्प योजना अंतर्गत 2.5 करोड़ की विभिन्न सड़कों के निर्माण का भूमिपूजन व सीमा वृद्धि उपरांत सम्मिलित ग्रामों में 2.58 करोड़ के विभिन्न सामुदायिक शौचालय निर्माण का भूमिपूजन एवं 2 करोड़ की लागत से अनेक वार्डों में नव निर्मित सीसी रोड़ का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने यह भूमिपूजन और लोकार्पण उपस्थित महिला शक्ति से करवाएं। इसके पश्चात मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने ऑडीटोरियम के सामने स्थित स्व. ठाकुर महेन्द्र प्रताप सिंह पार्क में भव्य चौपाटी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने चौपाटी पर व्यंजनों का स्वाद लिया। 

     इस अवसर पर सौरभ नेमा, रणधीर सिंह ठाकुर, गणेश पटेल, राजेश मिश्रा, जगदीश अहिरवार, श्रीमती अर्चना जैन, श्रीमती माधवी कुर्मी, श्रीमती कुसुम राजहंस पार्षद, श्रीमती  नर्वदा अहिरवार पार्षद, अजीतसिंह आजमानी, बल्ली सोनी, इंद्रकुमार राय, जगदीश अहिरवार, श्रीमती सुमन अहिरवार पार्षद, संतोष अहिरवार, प्रवीण जैन, हरिशंकर कुशवाह, धर्मेद्र सिंह ठाकुर, महेश चंद सक्सेना, श्रीमती रोशनी कुशवाह पार्षद, पूर्व पार्षद माया मंडल, सीएमओ दुर्गेश सिंह ठाकुर, एसडीएम मनोज चौरासिया, एई कुलदीप सिंह रघुवंशी, गोलू अहिरवार जरवांश, लकी असाटी, श्रीमती अनीता इंद्राज सिंह पार्षद, नीतिराज पटेल, श्रीमती विनीता सौर पार्षद, राजू चंदेल, राजेंद्र यादव, श्रीमती ऊषा ठाकुर, श्रीमती सपना विश्वकर्मा पार्षद, श्रीमती सीमा पटेल पार्षद, श्रीमती कीर्ति चौरसिया पार्षद, श्रीमती सुमनलता जैन पार्षद, नेहा प्रजापति पार्षद, श्रीमती अंजू रैकवार पार्षद, श्रीमती अनीता नायक पार्षद, श्रीमती रेखा अहिरवार पार्षद, श्री राहुल चौधरी नगर पालिका उपाध्यक्ष, आकाश परिहार, ओम प्रकाश घोरट, अनिल सेंगर, अशोक शर्मा, हेमंत सिंह मुंहली बुजुर्ग, अरविंद सिंह महूना, बसंत सत्संगी, मोहित चौरसिया, ऋषभ राय, मिंदर रजक, जयराम अहिरवार पार्षद, सचिन आसटी, मोनज राय, राशिद वेग, निर्मल अहिरवार, सचिन असाटी, मनोज राय, निर्मल अहिरवार, राशिद बैग पार्षद, गोपाल नेमा, विक्रम अहिरवार, काशीराम अहिरवार, दीपक बागले, दिनेश नामदेव, नर्मदा सेन, दिलीप यादव सहित बड़ी संख्या में हितग्राही बहनें, भाजपा नेता, कार्यकर्ता, नगर पालिका के कर्मचारीगण एवं शासन के अधिकारीगण उपस्थित थे। 


मालथौन , बांदरी, बरोदिया कला में  शुभारंभ किया श्रीमती सरोज सिंह ने 


बरोदियाकलां में भाजपा महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरूआत में श्रीमती सरोज सिंह ने कन्यापाद पूजन किया और मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। बरोदियाकलां के शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि लाड़ली बहना योजना की पात्र हितग्राही बहनों को तिलक लगाया व पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। 

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में क्षेत्र से आईं पात्र हितग्राहियों व उपस्थित महिलाओं पर श्रीमती सरोज सिंह ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बड़ी पुष्पमाला से कार्यक्रम की मुख्यअतिथि श्रीमती सरोज सिंह का स्वागत किया। 

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि मंत्री श्री सिंह क्षेत्र की बहनों, भाईयों और बेटा बेटियों के लिए अनेक सौगातें दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री श्री सिंह का सोचना है कि हमारे बेटा बेटी पढ़ें आगे बढ़ें और खुरई विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन करें। मंत्री जी बच्चों के लिए बड़ी-बड़ी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करते हैं। 
श्रीमती सरोज सिंह ने बताया कि पहले बरोदियाकलां क्षेत्र में कुटीर के लिए 1.5 लाख की राशि मिलती थी। नगर परिषद बनने के बाद अब यह राशि सीधे 2.5 लाख रूपए हो गई है। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से आग्रह किया कि आने वाली 11 मई को खुरई में मुख्यमंत्री कन्या विवाह का कार्यक्रम होने जा रहा है। आप उसमें बेटा-बेटियों की शादी करें और योजना का लाभ लें। इस बार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में नगद राशि का प्रावधान किया गया है। 
इस अवसर पर बरोदियाकलां नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना देवी कुशवाहा, रीमती संगीता प्रदीप दुबे, संगीता जैन, श्रीमती कलावती, श्रीमती सुशीला ठाकुर, श्रीमती त्रिवेणी सेन, श्रीमती मीना ठाकुर, मंडल अध्यक्ष रामकुमार बघेल, सीएमओ बरोदियाकलां नगर परिषद प्रभुशंकर जी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, आमजन एवं बड़ी संख्या में पात्र हितग्राही महिलाएं उपस्थित रहीं। 


*बांदरी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ


 शनिवार को जिला पंचायत सागर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने बांदरी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ किया। योजना के शुभारंभ अवसर व नवरात्रि के पावन पर्व पर श्रीमती सरोज सिंह ने कार्यक्रम के प्रारंभ में कन्यापूजन किया। श्रीमती सरोज सिंह ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की।_

     शुभारंभ कार्यक्रम में श्रीमती सरोज सिंह ने पात्र बहनों को तिलक लगाया व पुष्पहार पहनाकर अभिनंदन किया और योजना के फार्म पर हस्ताक्षर कराकर आवेदन कराए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्त पात्र बहनें आवेदन कर योजना का लाभ अवश्य उठाएं। 

श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि हमारी बहनों के लिए बड़े सौभाग्य का दिन है कि आज यहां मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ हो रहा है और बहनों को सौगात मिलने जा रही है। श्रीमती सरोज सिंह ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री द्वारा दी जा रही इस सौगात पर बहनों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री सिंह का प्रयास है कि अधिक से अधिक पात्र बहनों को योजना का लाभ मिले। 

    इस अवसर पर श्रीमती सरोज सिंह ने बांदरी नगर परिषद द्वारा कराए गए 75.06 करोड़ के कार्य पूर्ण निर्माण कार्य एवं 20.72 करोड़ के प्रगतिरत विकास कार्यां के बारे में बताया। श्रीमती सरोज सिंह ने बताया कि नगर परिषद बांदरी अंतर्गत 8213 बहनों को योजना का लाभ मिलेगा। 
कार्यक्रम में श्रीमती सुधा विश्वनाथ सिंह, पप्पू मुकद्दम, श्रीमती लक्ष्मी लोधी, श्रीमती शारदा लोधी, श्रीमती अनिता ताम्रकार, श्रीमती सुनील सेन, कुमारी रोशनी तिवारी, श्रीमती नजमा खान, श्रीमती अनीता नामदेव, रचना कुशवाहा, कल्पना चौबे, राजेश्वरी राजपूत, किरण अहिरवार, पार्वती दांगी, धनबाई लोधी, प्रथा दांगी, रेखा दांगी, संगीता दांगी, रीना राय, शारदा अहिरवार, लक्ष्मी बोहरे, सरस्वती कुशवाहा, उर्मिला कुशवाहा, शीला बाई, रेखा कुशवाहा, रोशनी सातपुर, शीलरानी, शकुन कुशवाहा, नगर परिषद बांदरी सीएमओ राजेश महतेले सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, आमजन एवं बड़ी संख्या में पात्र हितग्राही महिलाएं उपस्थित रह

मालथौन में लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ हुआ

 जिला पंचायत सागर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने मालथौन में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की मुख्यअतिथि श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि हमारे नगर अथवा ग्रामीण क्षेत्रों में जो पात्र महिलाएं हैं उन्हें योजना का लाभ दिलाने आवेदन कराएं। उन्होंने कहा कि मंत्री श्री सिंह का उद्देश्य है कि प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ पात्र बहन तक पहुंचे। 

     भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना में प्रत्येक पात्र बहिन को माह में एक हजार रूपए दिए जाएंगे। इससे पात्र बहन को पूरे साल में 12 हजार रूपए का सीधा लाभ उसके बैंक खातें में भेजा जाएगा। इससे बहनों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। महिलाएं मजबूत होंगी तो परिवार की भी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बहनों के लिए आज बड़े सौभाग्य का दिन है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी ने बहनों के लिए इतनी बड़ी सौगात दी है। 
श्रीमती सरोज सिंह ने बहनों बेटियों के लिए चलाई जा रही शासन की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, मंडल अध्यक्ष रामकुमार बघेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आशा जैन, जिला सदस्य श्रीमती रानी लोधी, श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर, श्रीमती हरसिद्धि कुशवाहा, श्रीमती प्रीति सोनी, श्रीमती सुशीला शर्मा, मोना राजा परमार, मालथौन नगर परिषद सीएमओ, पार्षदगण सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, आमजन एवं बड़ी संख्या में पात्र हितग्राही महिलाएं उपस्थित रहीं। 






Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive