तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

Sagar: महिला बाल विकास के संयुक्त मोर्चा ने मानव श्रृंखला बनाकर का किया विरोध

Sagar: महिला बाल विकास के संयुक्त मोर्चा ने  मानव श्रृंखला बनाकर का किया विरोध 


सागर,25 मार्च ,2023। महिला बाल विकास के प्रदेश व्यापी संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक संघ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने आज सागर के हृदय स्थल तीन मड़िया पर वृहद मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता का परिचय दिया। प्रदेश पदाधिकारी ने इस अवसर पर बताया की इस वृहद मानव श्रृंखला बनाने का उद्देश्य सभी को संगठित होकर अपनी लंबित मांगों के प्रति  को लेकर अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर संघर्षरत है।इस अवसर पर जिले के समस्त परियोजना अधिकारी पर्यवेक्षक और लगभग एक हजार दो सौ की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है उपस्थित रहे। इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा के विभिन्न पदाधिकारियों ने संबोधित किया।


आंगनबाडी कार्यकर्ता/सहायिका संघ, परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों की राज्य व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में नवमे दिन भी जारी रही।  हड़ताल के नवमे दिन आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने बस स्टैण्ड स्थित तीन मडिया पर आयोजित अनिश्चित कालीन हड़ताल से तलाव के किनारे से 1 कि.मी. लम्बी मानव श्रंृखला बनाकर प्रदेश की शिवराज सरकार का जमकर विरोध किया। परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका हाथ में तखती व बेनर लेकर अपनी मांगों को बुलंद कर रही थी। 

संघ की अध्यक्ष श्रीमति लीला शर्मा ने कहा कि दिनांक 27.03.2023 दिन सोमवार को दोपहर 12 बजे तीन मढिया स्थित हड़ताल स्थल से एक विशाल रैली निकलेगी जो गोपालगंज होती हुई कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम पुनः स्मरण ज्ञापन सौपा जाएगा। 

 शिवसेना राज्य उपप्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि अब परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक व आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिकाओं का संयुक्त मोर्चा प्रदेश सरकार के खिलाफ आर-पार की लडाई के  मूड में है। जब तक मांगे पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल में सुपरवाइजर विजया जैन, विजय कोरी, अरूण सिंह, राजा जैन, कमलेश तिवारी, पर्यवेक्षक श्रीमति नीरज शुक्ला, शशिकांता नायक, उर्मिला सरवैया, कल्पना राय, ममता निषाद, 

लता श्रीवास्तव, रचना चौरसिया, ज्योति रावत, स्नेहा आठिया, रजिया सुल्तान, रीना जैन, शिवानी, भारती, रश्मि, अल्का, नीरज , राजेश्वरी चौबे, स्नेहलता जैन, प्रियंका सेन, सुमन पाठक, ज्योति चौरसिया, अम्रता तिवारी, आरती सोनी, ज्योति सेनी, सुनीता दुबे, पुष्पा चढार, अजहरी बेगम, सौर्य चौबे, शशि, प्रेमवती चढार, आरती चिरवैया, अनीमा कुजूर, मधु सेनी, सुनीता पाठक, उमा राय, सपना यादव, रश्मि जैन, मीना मिश्रा, रक्षा दुबे, प्रतिमा राजपूत, शिल्पी कोरी, मधु चौरसिया, उषा बडोनिया, आंकाक्षा, ममता, मीना, देवकी , राजकुमारी, जयंती, अंचला, वंदना, वर्षा, जया, किरण, विजय कुशवाहा, नीलम, सुदंरी, किरण, रानी, दीपा, पार्वती, सुषमा सहित जिले भर की की आंगनबाडी कार्यकर्ता/सहायिका सहित परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर शामिल थे। 
भवदीय
श्रीमती लीमा शर्मा
संभागीय अध्यक्ष
आंगनबाडी कार्य एवं सहायिका संघ
मो.नं. 9977278474
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive