बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

BJP: अपने बूथ को मजबूत बनाकर पार्टी के 51 प्रतिशत वोट लक्ष्य को पूरा करेंः रामशंकर कठेरिया प्रदेश सह प्रभारी ▪️तीनबत्ती न्यूज

BJP: अपने बूथ को मजबूत बनाकर पार्टी के 51 प्रतिशत वोट लक्ष्य को पूरा करेंः रामशंकर  कठेरिया प्रदेश सह प्रभारी 


Teenbatti News 

सागर,19 मार्च,2023.भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। हमारे संगठन में कार्यकर्ता सर्वोपरि होता है। भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बडा दल है तो उसका श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। कार्यकर्ता के कठोर परिश्रम से आज देश और कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारे हैं। हमारा बूथ जितना मजबूत होगा हमारी विजय उतनी विशाल होगी। हमें अपने बूथ को फिजिकल और डिजिटल तौर पर मजबूत बनाकर पार्टी के 51 प्रतिशत वोट लक्ष्य को पूरा करें। यह बात प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद श्री रामशंकर कठेरिया ने सागर जिले के देवरी और बंडा विधानसभा के विभिन्न बूथों पर बूथ विस्तारक के रूप में बूथ समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही।
श्री कठेरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में जनता की हितों को ध्यान रखकर योजनाएं चल रही हैं। गरीबों का जीवन स्तर उठाना भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है। हमें जनकल्याणकारी योजनाओं से जो वंचित हैं, उनको लाभ दिलाने का काम हमें करना है।

 हितग्राहियों को भारतीय जनता पार्टी रीति-नीति से अवगत कराकर उनको पाटी से जोडे। हमारे बूथ और मजबूत हो, पार्टी सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनें, इसे लेकर पार्टी ने बूथ विस्तारक अभियान-2 शुरू किया है। 
प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद श्री राम शंकर कठेरिया रविवार को सागर प्रवास पर थे। उन्होंने देवरी और बंडा विधानसभा के गौरझामर मंडल के बूथ क्र.104, देवरी मंडल के बूथ क्र.178, जमुनिया मंडल के बूथ क्र.165, दलपतपुर मंडल के बूथ क्र.203, एवं शाहगढ़ मंडल के बूथ क्र.217 में बूथ विस्तारक के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, पन्ना प्रभारी सदस्यों का डिजिटल सत्यापन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ पर किए जाने वाले 22 करणीय कार्यों के साथ बूथ समिति की नियमित बैठक, बूथ पर सामूहिक रूप से मन बात कार्यक्रम को सुनना, नव मतदाता सम्मान कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।


जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने संबोधित करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं से बूथ विस्तारक अभियान 2 के अंतर्गत बूथ समिति पन्ना प्रमुख पन्ना समिति के डिजिटल एवं फिजिकल सत्यापन कार्य को समय के पूर्व संपादित करने का आग्रह किया।
इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सागर संभाग प्रभारी चौ.मुकेश सिंह चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया, श्री भानू राणा, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र, संयोजक बूथ संयोजक महामंत्री बी.एल.ओ.सहित जिले के पदाधिकारी एवं बूथों से सदस्य उपस्थित थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive