बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सिटी बसों के संचालन हेतु सागर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की समीक्षा बैठक संपन्न

 सिटी बसों के संचालन  हेतु सागर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की समीक्षा बैठक संपन्न


तीनबत्ती न्यूज
सागर, 04 अप्रैल 2023 :
सागर शहर में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और लोकहित के उद्देश्य के साथ इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम अंतर्गत सिटी बसों का कुशल संचालन सुनिश्चित करने हेतु नगर पालिक निगम की एसपीवी कम्पनी सागर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की समीक्षा बैठक कलेक्टरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्दपक आर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सागर विधायक  शैलेन्द्र जैन, नारयवली विधायक प्रदीप लारिया, महापौर श्रीमति संगीता तिवारी, महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी, निगमायुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्री पी.सी. शर्मा, तहसीलदार सुश्री सोनम पांडे, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह गौतम, डीएसपी ट्रैफिक श्री अखिलेश तिवारी, ट्रांसपोर्टर आदि मौजूद रहे।
 समीक्षा के दौरान विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने कहा की शहर की बच्चीयों की एक बड़ी आवादी शहर के बीच बने गर्ल्स डिग्री कॉलेज में पढ़ती हैं ये छात्राएँ वर्तमान में ऑटो टेक्सी आदि से कॉलेज पहुँचती हैं गर्ल्स डिग्री कॉलेज को न्यू आरटीओ के पास सिफ्ट किया जा रहा है इसलिए सिटी बस के रुट में न्यू आरटीओ मार्ग को प्रमुखता से शामिल किया जाना चाहिए जिससे स्कूली छात्राओं को सस्ते व सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन का लाभ मिल सके।
        नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया ने कहा की सागर शहर और मकरोनिया से लगे 15 किलोमीटर क्षेत्र तक के बड़े कस्बों को सिटी बस के माध्यम से शहर से जोड़ा जा सकता है। इन क्षेत्रों से आम नागरिक, विद्यार्थी, मरीजों, व्यापारियों, शासकीय तथा प्राइवेट संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों का बड़ी संख्या में सागर आनाजाना होता है। उन्होंने कहा की विभिन्न रूटों को बढ़ाते हुए परसोरिया, तालचीरी, कर्रापुर और भापेल तक सिटी बसों का संचालन किया जाना चाहिए।
        कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने समीक्षा करते हुए सिटी बस संचालन हेतु डिपो निर्माण के लिए भूमि का सीमांकन तत्काल कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा की वर्तमान में खुरई बस स्टेण्ड में बसों की आवाजही कम है। खुरई बस स्टेण्ड को सिटी बसों के संचालन हेतु अस्थाई डिपो के रूप में उपयोग करें। यहां यात्रियों हेतु सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा की शासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सीमा से 25 किलोमीटर की परिधि में नगरीय विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत परिवहन कम्पनियों के माध्यम से संचालित बसों को रुट परमिट के स्थान पर सिटी परमिट जारी किया जाना है ताकि समय-समय पर शहर में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं, विभिन्न शासकीय कार्यों, आयोजनों इत्यादि हेतु आवश्यकतानुसार सिटी बसों के मार्ग में परिवर्तन/विस्तारीकरण करते हुए आमजन को सुगम परिवहन सेवा का लाभ प्रदान किया जा सके। उन्होंने आरटीओ संबंधित कार्यवाही को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश अधिकारीयों को दिए उन्होंने कहा की शासन के निर्देशानुसार सिटी बस संचालन हेतु निर्धारित टैक्स जमा कराने की कार्यवाही पूर्ण कर जल्द से जल्द सिटी बसों का संचालन प्रारम्भ करें।
       उल्लेखनीय है की शासन की अमृत योजनांतर्गत शहरी लोक परिवहन सिटी बस संचालन हेतु सागर शहर में 30 सिटी बसों का संचालन किया जाना है वर्तमान में 15 बसें इस हेतु शहर में आ चुकी हैं शेष शीघ्र ही उपलब्ध होंगी। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड कम्पनी के माध्यम से इन बसों के संचालन हेतु 4 क्लस्टर/रुटों को सम्मिलित किया गया है इसके तहत सागर की परिधि से जुड़े क्षेत्रों को जोड़ने वाले विभिन्न मार्गो को शामिल करते हुए 4 रूटों में बांटा गया है।
      जिसके अंतर्गत क्लस्टर। बहेरिया से नयूआरटीओ कार्यालय तक लगभग 19 किलोमीटर दूरी का मार्ग है इस रुट पर 17 बस स्टॉप निर्धारित किए गए हैं। क्लस्टर ब् बम्होंरी से रतौना तक लगभग 25 किलोमीटर दूरी का मार्ग है इस रुट पर 24 बस स्टॉप निर्धारित किए गए हैं। क्लस्टर ठ बहेरिया से न्यू ग़ल्लामंडी तक लगभग 18 किलोमीटर दूरी का मार्ग है इस रुट पर 17 बस स्टॉप निर्धारित किए गए हैं। क्लस्टर क् कनेरादेव से न्यू ग़ल्लामंडी तक लगभग 22 किलोमीटर दूरी का मार्ग है इस रुट पर 23 बस स्टॉप निर्धारित किए गए हैं।                    
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive