बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के सागर आगमन को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के सागर आगमन को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न 


सागर 5अप्रैल, 2023 :  पूर्व सीएम और  राज्यसभा सदस्य  दिग्विजय सिंह  के सागर में तीन दिवसीय प्रवास को लेकर जिला शहर कांग्रेस कमेटी की तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मैं प्रमुख रूप से सागर के सह प्रभारी सुरेंद्र रघुवंशी उपस्थित थे। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शहर कांग्रेस राज कुमार पचौरी ने कहा कि माननीय दिग्विजय सिंह जी 12 अप्रैल को सागर विधानसभा क्षेत्र में मंडल और सेक्टर की बैठक लेंगे साथ ही सभी कांग्रेस जनों से चर्चा करेंगे। सागर में उनका द्वारा सागर में उनका दौरा कार्यक्रम संगठन की मजबूती के लिए है।  कॉन्ग्रेस नेता एवं पूर्व निगम अध्यक्ष संतोष पांडे ने कहा कि अब आ गया  कि सभी कार्यकर्ता संगठन एकजुटता के साथ संगठन की मजबूती के लिए जुट जाएं ।पूर्व निगम अध्यक्ष श्री त्रिलोकी नाथ कटारे ने कहा कि जनता कांग्रेस के साथ आ रही है जिससे भाजपा में बौखलाहट दिखाई दे रही है। कांग्रेस नेता रमाकांत यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सर्वहारा वर्ग के लिए लड़ाई लड़ी है । संचालन जिला कांग्रेस शहर प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी एवं पूर्व पार्षद महेश जाटव ने किया।

ये रहे मोजूद
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव मुकुल पुरोहित ,भोपाल के सह प्रभारी सुरेंद्र चौबे, संगठन मंत्री चक्रेश सिंघई, नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक , सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, विमल जैन, पार्षद रिचा सिंह निलोफर चमन अंसारी ,शैलेंद्र  तोमर , रवि सोनी लक्ष्मी नारायण सोनाकिया, डॉ दिनेश पटेरिया, महेश अहिरवार, सेवादल महिला अध्यक्ष रजिया खान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष महजबीन अली ,प्रदीप गुप्ता, नरेंद्र मिश्रा ,आनंद हैला, कुंजी लड़िया ,वीरेंद्र महावत,  साजिद रायन,,पवन पटेल, किस्सू सोनी, राम गोपाल खटीक ,शरद पुरोहित ,विनोद कोरी ,समीर खान,तोता यादव ,सुनील पावा,गोपाल प्रजापति, एडवोकेट गोपाल तिवारी, अमित चौरसिया,मान सिंह चौधरी, पंडित राम शर्मा,रवि किरण, किरण लता सोनी, नरेंद्र अहिरवार,पप्पू गोस्वामी  आदि उपस्थित थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive