बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

स्मार्ट सॉल्यूशंस चैलेंज एंड इनक्लूसिव सिटीज अवार्ड 2022 समारोह का हुआ आयोजन,▪️ सागर स्मार्ट सिटी को मिला अवार्ड

स्मार्ट सॉल्यूशंस चैलेंज एंड इनक्लूसिव सिटीज अवार्ड 2022 समारोह का हुआ आयोजन,

▪️ सागर स्मार्ट सिटी को मिला अवार्ड


सागर 1 सितंबर 2022।  मंत्री आवास एवं शहरी विकास विभाग, पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस विभाग, भारत सरकार  हरदीप सिंह पुरी के मुख्य आतिथ्य में यूनाइटेड नेशंस इंडिया, एनआईयूए, नीति आयोग और आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्मार्ट सॉल्यूशंस चैलेंज एंड इनक्लूसिव सिटीज अवॉर्ड 2022 समारोह का आयोजन 1 सितंबर दिन गुरुवार को नई दिल्ली में किया गया।
इस समारोह में मिशन डायरेक्टर, अटल इन्नोवेशन मिशन नीति आयोग श्री चिंतन वैष्णव, ज्वाइंट सेक्रेट्री  आवास एवं शहरी विकास विभाग भारत सरकार श्री कुणाल कुमार, भारत में यू एन रेसिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री शॉम्बी शार्प, सेक्रेटरी आवास एवं शहरी विकास विभाग श्री मनोज जोशी ने एड्रेस किया एवं स्वागत उद्बोधन डायरेक्टर एनआईयूए श्री हितेश वैद्य ने दिया। इस समारोह के दौरान सागर स्मार्ट सिटी में स्मार्ट प्रौद्योगिकीय सॉल्यूशंस को अपना कर किए गए नवाचारों के लिए सागर स्मार्ट सिटी के कार्यकारी निदेशक श्री चंद्र शेखर शुक्ला एवं सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत को स्मार्ट सॉल्यूशंस चैलेंज एंड इनक्लूसिव सिटीज अवार्ड 2022 प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

उल्लेखनीय है की यूनाइटेड नेशंस इंडिया, एनआईयूए, नीति आयोग और आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्मार्ट सॉल्यूशंस चैलेंज एंड इनक्लूसिव सिटीज अवॉर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण में सागर स्मार्ट सिटी का भी चयन हुआ था। यूनाइटेड नेशन एवं यूएन हैबिटेट के प्रतिनिधियों ने पाया की सागर स्मार्ट सिटी एवं बेलगावी स्मार्ट सिटी में जेंडर एंड डिसेबिलिटी समावेशन के सभी आवश्यक मापदंडों पर बेहतर कार्य किया गया है। देश की 100 स्मार्ट सिटीज में से सागर सहित 2 स्मार्ट सिटीज द्वारा जेंडर एंड डिसेबिलिटी समावेशन पर किए गए कार्यों की सराहना कर पुरस्कृत किया गया। इसके तहत भारतीय शहरों को अधिक सुलभ और सभी के लिए समावेशी बनाने के लिए तकनीकी समाधानों को अपनाकर विशेषतः विकलांग व्यक्तियों, महिलाओं, लड़कियों और बुजुर्गों के लिए समावेशी, सुलभ, सुरक्षित और बेहतर शहर विकसित करने के लिए स्मार्ट नवाचारों, विचारों, तकनीकी समाधानों आदि को समाहित कर किए गए कार्यों को पुरस्कृत किया गया। 

ये थे प्रतियोगिता के प्रमुख विषय क्षेत्र:

पॉलिसी एंड गवर्नेंस, मोबिलिटी एंड ट्रांसपोर्टेशन, हेल्थ एंड सेनिटेशन, डिजास्टर रिस्क रिडक्शन, डिसएग्रीगेटेड डाटा कलेक्शन/ डाटा मैनेजमेंट आदि।
सागर स्मार्ट सिटी ने पॉलिसी एंड गवर्नेंस सहित उक्त विषयों के तहत शहर विकास के लिए किए गए विभिन्न इनोवेटिव कार्यों के आधार पर इस अवार्ड में सहभागिता की थी। प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष विजेताओं को अवार्ड से नवाजा गया और इन्हें अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने कार्यों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही विशेषज्ञों (व्यक्तियों और संगठनों) द्वारा परामर्श और तकनीकी सहायता भी प्रदान की जाएगी।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive