बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

पूर्व मंत्री हरनाम सिह राठौर की जन्म जयंती मनाई ,क्षेत्र में लोगो ने किया याद

पूर्व मंत्री हरनाम सिह राठौर  की जन्म जयंती मनाई ,क्षेत्र में लोगो ने किया याद

शाहगढ़। शाहगढ़ में आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बण्डा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय हरनाम सिह राठौर की जन्म जयंती मनाई , स्थानीय राठौर बीड़ी ब्रांच परिसर में आयोजित जन्म जयंती कार्यक्रम में शाहगढ़ भारतीय जनता पार्टी मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुये उनके राजनैतिक जीवन को याद किया गया।
पूर्व मंत्री स्वर्गीय हरनाम सिह राठौर के साथ 1985 से विधानसभा चुनाव में कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले गुलाबचंद जैन गोलन जिला पंचायत सदस्य ने आज उनकी जन्म जयंती पर भावविभोर होकर याद किया एवं उनके पुत्र हरवंशसिह राठौर को राजनैतिक क्षेत्र में साथ देने की बात की है , पूर्व मंत्री स्वर्गीय हरनाम सिह राठौर को जन्म जयंती पर नगर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने याद कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की है  ।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive