बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

'राम के द्वार' पहुंची सुरखी की 'राम शिलाएं' ▪️ परिवहन मंत्री गोविंद राजपूतके साथ चल समारोह के रूप में अयोध्या पहुंचे राम भक्त

'राम के द्वार' पहुंची सुरखी की 'राम शिलाएं'

 ▪️ परिवहन मंत्री गोविंद राजपूतके साथ चल समारोह के रूप में अयोध्या पहुंचे राम भक्त


सागर।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र में चल समारोह के रूप में निकाली गई राम शिलाओं को लेकर प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भगवान श्रीराम के द्वार अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने सैकड़ों सुरखीवासियों तथा परिवार के साथ मिलकर श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ के ट्रस्टी व महासचिव एवं विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय को उक्त शिलाएं सौंपी। इस अवसर पर अयोध्या के लोकप्रिय विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, नेपाली बाबा, नागा बाबा,  सागर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, युवा नेता आकाश सिंह राजपूत, सागर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह राजपूत मौजूद थीं। 


 भगवान के धाम अयोध्या पहुंचने पर श्रीराम के जयकारे के साथ विशाल चल समारोह के रूप में राम शिलाओं को अपने हाथ में लेकर राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह राजपूत, युवा नेता आकाश सिंह राजपूत रामभक्तों के साथ अयोध्या के विभिन्न मार्गों से होकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य द्वार पहुंचे। जहां मंदिर के मुख्य पुजारी ने इन राम शिलाओं का विधिवत पूजन किया। वेद मंत्र उच्चारण और आरती के बाद इन राम शिलाओं को मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित कर दिया गया है।इस कार्यक्रम का संचालन प्रमुख रूप से रहे ज्वाला सिंह खटीक, डॉ वीरेंद्र पाठक, रामेश्वर नामदेव, ओंकार सिंह, शैलेश गुप्ता, राजकुमार बरकोटी ने किया हैं। 

परिवहन एवं राजस्व मंत्री ने चुनावी वादा किया पूरा 

सुरखी विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को भगवान श्रीराम के धाम अयोध्या की यात्रा करा कर राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपना एक और चुनावी वादा पूरा किया। दरअसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर की आधार शिला रखने के साथ ही जब सारा देश उस समय दिवाली की तरह जश्न मना रहा था तब सुरखी विधानसभा क्षेत्र में राम नाम की अलख जगाने का बीड़ा ऊठाये प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी में रामशिला यात्रा निकाली थी। इस रामशिला यात्रा में सुरखी की जनता ने श्रीराम मंदिर के लिए सामर्थ्य अनुसार योगदान दिया था। साथ ही जगह-जगह रामशिलाओं का भव्य स्वागत और पूजन किया। तभी श्री राजपूत ने सुरखीवासियों की अयोध्या की यात्रा कराने का वादा किया था जो अन्य वादों की तरह पूरा हो गया।

सरयू नदी में किए स्नान

अयोध्या धाम में सुरखी वासियों ने ने सरयू नदी में स्नान कर  गड़ी के हनुमान मंदिर ,दशरथ महल, कनक महल सहित आसपास के तीर्थ स्थानों पर पहुंचकर दर्शन किए तथा धर्म लाभ अर्जित कर मुख्य श्री राम मंदिर के दर्शन किए सभी सुर्खी वासियों के भोजन प्रसादी की व्यवस्था राजस्व एवं परिवहन मंत्री द्वारा अयोध्या में की गई थी साथ ही शुक्रवार को दर्शन के पश्चात सभी सुरखी वासी श्रद्धालु सागर के लिए प्रस्थान करेंगे जो शनिवार को सागर पहुंच जाएंगे। अयोध्या राम शिलाएं लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं में सुखदेव मिश्रा ,अरुण दुबे, देवेंद्र फुसकेले, अरविंद सिंह राजपूत टिंकू राजा, अनिल पिपरा, अजय राजा राजपूत, चंद्रेश सिंह टीला , अजब सिंह यादव, राहतगढ़ से शैलेंद्र श्रीवास्तव, विनोद कपूर, विनोद ओसवाल ,सिहोरा से कमल सिंह महेंद्र गुप्ता, हरि नारायण मिश्रा,  भगवतशरण, कल्याण सिंह, जगदीश साहू ,राकेश दुबे, शोभाराम पटेल ,जैसीनगर से छतर सिंह ,डब्बू आठिया,रामबाबू सिंह ,मोनू सिंह, सुनील सिंह, हेमंत सिंह ,जयदीप बिलहरा से लखन चौबे, मनीष गुरु ,अशोक मिश्रा ,राघव कुसुम गढ़ ,राजा भैया बिलहरा ,मनीष गर्ग ,सुर्खी से अरुण गौतम, महाराज सिंह सरवन सिंह ,दिनेश मिश्रा, राकेश राजपूत, बुंदेल सिंह ,महेंद्र सिंह जालंधर से देशराज यादव ,शैलेंद्र सिंह ,विजय कुर्मी ,मनोज पटेल कमल कुर्मी मंडल अध्यक्ष बाबूलाल ,सुरेंद्र रघुवंशी ,संजय सिंह ,रामकुमार यादव, मर्दानपुर सहित सुर्खी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित किया।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive