तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी युवा कांग्रेस▪️युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मानसिंह ने दी पदाधिकारियों जिम्मेदारी

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी युवा कांग्रेस

▪️युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मानसिंह ने दी पदाधिकारियों  जिम्मेदारी


नेपनागर,28 फरवरी,2023 | युवा कांग्रेस नेपनागर की विधानसभा समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश प्रभारी मानसिंह राठौर ने सोमवार को ली इसमें आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को विजय दिलाने के लिए युवा पदाधिकारियों को कांग्रेस के लिए नेपनागर विधानसभा के 305 बूथों पर कमेटी बनाने का लक्ष्य दिया गया, नेपनागर विधानसभा में मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष बनने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को फ्री हैंड देते हुए राष्ट्रीय सचिव ने संगठन विस्तार की ज़िम्मेदारी  युकां अध्यक्ष को दी। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे 'यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान की समीक्षा कर नेपनागर विधानसभा में जल्द ही हर बूथ पर पांच युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया, ब्लॉक अध्यक्ष 25 बूथ, विधानसभा कमेटी पद अधिकारी 20 बूथ, जिला कमेटी पदाधिकारी 30 बूथ इस तरह सभी पदाधिकारियों की ज़िम्मेदारी सुनिश्चित हुई।

बुरहानपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामकिशन पटेल ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं युकां पदाधिकारियों को कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बारे में बताया और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की जानकारी जुटाने के लिए कहा।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती आरती लांडे ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया महिला कांग्रेस ने प्रियदर्शनी अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत महिला कांग्रेस युवतियों छात्राओं को जोड़ेगी, यह एक गैर राजनीतिक अभियान है, जिसमें छात्राओं को विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।
कार्यक्रम में बहुत से वक्ताओं ने युवाओं के समक्ष अपनी अपनी बात रखी और सभा को संबोधित किया।

बूथ जोड़ो युथ जोड़ो की जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बताया एप्प के माध्यम से जुड़ते से युवाओं का नाम मोबाइल नंबर सब दिल्ली पहुच जाएंगे और युवा कार्यकर्ताओ का सीधा संपर्क दिल्ली से स्थापित होंगा हर कार्यकर्ता को राष्ट्रीय पहचान मिलेंगी नेपनागर के छोटे से छोटे गांव के कार्यकर्ता की जानकारी भी सीनियर लीडरशिप के पास रहेंगी।
ये रहे मोजूद
नेपानगर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अरशद खान के नेतृत्व में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो समीक्षा बैठक खकनार में संपन्न हुई इस दौरान उपस्थित हुए युवा कांग्रेस  राष्ट्रीय सचिव मध्य प्रदेश सहायक प्रभारी आदरणीय श्री मान सिंह राठौड़ एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामकिशन पटेल, महिला कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रीमती आरती लांडे, खकनार ब्लाक अध्यक्ष अजय महाजन, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री ओबेदुल्ला जी, कांग्रेस IT Cell जिला अध्यक्ष प्रवीण पाटिल, भास्कर महाजन, अंतरसिंह बर्डे, कमल अलावे, वसु कसडेकर, निर्मला जवारकर, राकेश सोलंकी, नीलेश पासे, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, डॉ शैलेश पाटील, विनोद महाजन, स्नेही चौधरी, स्वप्निल भाई, शुभम पाठक, स्माइल अली, डॉ इमरान, राम सिंह, अनिल बामनिया, बबिता वास्कले, सुभाष जमुंकर, कविता धीरज किशोरिया, नवरा से जनपद सदस्य श्रीमती शारदा चौहान, महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष रोहिणी देशमुख निर्मला सावरकर, शारदा चौहान, खकनार ब्लाक अध्यक्ष ताराबाई, गणपति कास्टेकर, मंगला देशमुख वरिष्ठ कांग्रेस महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं युवा कांग्रेस जिला महासचिव हारून शेख, श्रीराम, फहीम खान, विधानसभा महामंत्री पंकज महाजन, आरिफ बेग, अनिल बामनिया, योगेश महाजन, राहुल राठौर, उज्ज्वल पाटिल, गणेश पाटिल, मनीष कोल्हे, सय्यद सद्दाम, विधानसभा सचिव मयूर चौधरी, कुंदन लोखंडे, नीलेश चौधरी, सौरभ पाटिल, गोपाल पवार, अनवर शेख, विजेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप मवास्कर, परसराम पवार, हेमन्त चीडमारे, लाल सिंह, धीरज करोसिया, राजेन्द्र मसाने, नीरज करोसिया, राजा सैय्यद, विपुल नामदेव, जयराज प्रधान, विजय पाटिल, सुरेश चौहान, हर्षल महाजन, युवा कांग्रेस पदाधिकारी इस दौरान उपस्थित हुए।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive