बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

जनता महंगाई से त्रस्त है और भाजपा विकास यात्रा निकाल रही: राजकुमार पचौरी ▪️हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम संपन्न

जनता महंगाई से त्रस्त है और भाजपा विकास यात्रा निकाल रही: राजकुमार पचौरी
 ▪️हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम संपन्न

सागर,4 मार्च ,2023,  हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम जिला शहर कांग्रेस के ब्लॉक 3 के रविशंकर,एवं मोहन न्नगर वार्डो मे आयोजित किया गया।ब्लॉक प्रभारी विजय साहू,आशीष ज्योतिषी के साथ सहप्रभारी सिंटू कटारे,वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप गुप्ता, के नेतृत्व में रविशंकर और मोहननगर वार्ड में सघन जनसंपर्क कर आमजनता से भाजपा की जनविरोधी नीतियों की चर्चा की ।

 लगातार बढती मंहगाई और लगातार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की चर्चा कर्  शिवराज सरकार की विफलता को जनता तक पहुंचाया। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गई जिसमें अपने संबोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि धिक्कार है ऐसी सरकार पर जिसे प्रदेश में लगातार राज करने के बाद भी प्रशासन को बैसाखी बनाके जनता के बीच विकास यात्रा लेकर जाना पड़ रहा है,वास्तव में भाजपाई जनता के महंगाई वाले जख्मों पर नमक रगड़ने जा रही है।

वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे ने कहा कि भाजापा भ्रष्टाचार का पर्याय बन है  रमाकांत यादव ने कहां की आज रसोई गैस का सिलेंडर लोगों की आंखों से आंसू निकाल रहा है । प्रदेश कांग्रेस के महासचिव मुकुल पुरोहित ने कहा कि गरीब खून के आंसू रो रहा है और भाजपा के नेता मस्त हो रहे हैं
 शहर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त संगठन मंत्री चक्रेश सिंघई ने कहा कि भाजपा ने अडानी और अंबानी जैसे बड़े लोगों को और बड़ा करने का काम किया है ।प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने कहा कि सागर में 30 साल से भाजपा विधायक काबिज हैं। एक भी उद्योग धंधा सागर में नहीं लगा लोग बेरोजगारी की समस्या से पीड़ित हैं । 

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अमित राम जी दुबे अवधेश तोमर,रामकुमार पचोरी, आनंद तोमर, जितेंद्र सिंह रोहन, राहुल चौबे प्रदीप पाण्डेय, महेश  जाटव ,पवन पटेल, पार्षद ताहिर खान ,नीलोफर चमन अंसारी,रिचा सिंह रोशनी वसीम खान, नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव, श्रीमती बबीता गुप्ता,  सागर साहू सुधा रजक, रेखा गुप्ता संध्या सोनी ,जानकी सेन रजिया खान, रंजीता राणा , संगीता ताम्रकार, मीना विश्वकर्मा ,महेश अहिरवार, लीलाधर सूर्यवंशी,आनंद हैला, अकरम खान ,राहुल रजकशैलेश अकेला,प्रदीप जैन कुल्फी,भैयन पटेल ,नितिन पचौरी, तरुण ठाकुर, लल्ला यादव, संजय सहाराअभिषेक पाठक  शाहबाज कुरेशी गुड्डू पठान ,जुनेद राइन ,शाहबाज कुरेशी ,गुड्डू पठान सहित सेकड़ो कांग्रेस जनो ने इस अभियान मे भागेदारी की।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive