तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया स्मरण



पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह  की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया  स्मरण

सागर,4 मार्च, 2023 . शहर कांग्रेस सेवादल परिवार  द्वारा शनिवार को पूर्व में मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि दी गई।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अमित दुबे रामजी ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह का स्मरण करते हुये कहा कि दाऊ साहब एक उच्च प्रशासक, कुशल रणनीतिकार और सफल कूटनीतिज्ञ थे। जिन्होंने अपनी बौद्धिक कुशलता से पंजाब के आतंक वाद को समाप्त करने में अहम भूमिका अदा की और "राजीव-लोंगोवाल" समझौता कराया।
कार्यक्रम के आयोजक शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने अर्जुन सिंह को पुष्पांजलि अर्पित करते हुये कहा कि अर्जुन सिंह जी सामाजिक कार्यों से हमेशा जुड़े रहे, सागर शहर से उन्हें विशेष जुड़ाव था,डा.गौर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा उन्ही के मानव संसाधन विकास मंत्री होते हुये हासिल हुआ था।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदीप गुप्ता,जितेन्द्र रोहण,रमाकांत यादव,लीलाधर सूर्यवंशी,भैय्यन पटेल,रवि सोनी,नितिन पचौरी,तरूण ठाकुर, रामगोपाल यादव,पवन घोषी,युवराज रोहण,लक्की दुबे,अन्नू घोषी,महादेव गौर,फहीम अंसारी,संजय सहारा, रवि जैन आदि कांग्रेस सेवादल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री स्व.अर्जुन सिंह जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम


मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.अर्जुन सिंह जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ किया गया। पुष्पांजलि कार्यक्रम की शुरुआत में म.प्र.कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी एवं उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व.अर्जुन सिंह जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।पुष्पांजलि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, प्रदेश कांग्रेस के सचिव सुरेन्द्र चौबे, रामकुमार पचौरी, मुन्ना विश्वकर्मा, अशरफ खान आदि ने स्व.अर्जुन सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनका पुण्य स्मरण किया। पुष्पांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि उमाहिया, सौरभ चौकसे, जयदीप तिवारी, देवी यादव, नाथूराम चौधरी, एड. वीरेन्द्र चौधरी,हर्षित तिवारी, दीपक कुर्मी, सत्यम सिंह आदि मौजूद थे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive