बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

Sagar: भाजपा सरकार से हर वर्ग त्रस्त : सुरेंद्र चौबे ▪️जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

Sagar: भाजपा सरकार से हर वर्ग त्रस्त : सुरेंद्र चौबे 

▪️जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

सागर,28 फरवरी,2023. भाजपा की जन विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं भोपाल प्रभारी सुरेन्द्र चौबे, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी के आव्हान पर मंगलवार को सागर में तीन मढ़िया पर विशाल धरना प्रदर्शन किया, कार्यक्रम के आयोजक एवं भोपाल के प्रभारी सुरेन्द्र चौबे ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आम जन का हर वर्ग त्रस्त हो चुका है मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है कांग्रेसजनों पर झूठे मामले लादे जा रहे हैं यह ज्यादा समय बर्दाश्त नहीं किया जायेगा ।पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि सागर जिले में कांग्रेस जनों पर झूठे मुकदमें लादे जा रहे हैं कांग्रेस पार्टी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी। पूर्व विधायक सुनील जैन ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुये कहा कि जन विरोधी नीतियों का डटकर विरोध किया जायेगा  जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि कांग्रेस जन जेल जाने से नहीं डरते। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रमाकांत यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियां पिछड़ा वर्ग विरोधी हैं, सागर की जन समस्याओं के बारे में पूछता है सागर कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अंकलेश्वर दुबे ने कहा कि मंहगाई से त्रस्त जनता सरकार बदलने का मन बना चुकी है। धरने का संचालन शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी ने किया।

ये रहे मोजूद

 धरना प्रदर्शन में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष महजबी अली, नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव, युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे, गोर्वधन रैकवार, आशीष ज्योतिषी, निखिल चौकसे, सुधा रजक, रवि सोनी, रजिया खान, प्रदीप पांडे, रोहित मांडले, सुनील ठाकुर, चक्रेश सिंघई, राकेश राय, शिवराज लड़िया, जितेन्द्र चावला, इम्तयाज हुसैन, जतिन चौकसे, पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, रंजीता राणा, हेम कुमारी कुर्मी, महेश जाटव, राजकुमार कोरी, पवन जाटव, नीलेश अहिरवार, नितिन पचौरी, चैतन्य पांडे, उत्तम तायडे, कमलेश तिवारी, प्रभात भंडारी, ब्रजेन्द्र नगरिया, राजेश उपाध्याय, मार्शल खान, जैद खान, आशीष चौबे, अभिषेक तिवारी, श्रीदास रैकवार, आनंद हैला, लल्ला यादव, अशरफ खान, ताहिर खान, चमन अंसारी, पवन पटेल, सुनील पावा, प्रीतम यादव, भैय्यन पटैल, योगराज कोरी, अशोक वासवानी, अकरम खान, विपिन सैनी, निखिल जैन, कलू पटैल, महेश अहिरवार, राहुल रजक, सोनू चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive