बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: सागर के तीर्थयात्री 22 जून को हवाई जहाज से जाएंगे मथुरा वृंदावन

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 
सागर के तीर्थयात्री 22 जून को हवाई जहाज से जाएंगे मथुरा वृंदावन



सागर 19 अप्रैल 2023

      मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा चलाई जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में अब मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बुजुर्गों को संपूर्ण भारत के तीर्थ स्थानों पर हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देश के तत्काल पश्चात सागर जिले से मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 22 जून को सागर के तीर्थयात्री भोपाल विमानतल से आगरा हवाई अड्डा के लिए मथुरा वृंदावन के लिए उड़ान भरेंगे ।
     उन्होंने बताया कि सागर से भोपाल हवाई अड्डा एवं आगरा से मथुरा वृंदावन सभी तीर्थ यात्री बसों के माध्यम से रवाना होंगे। भोपाल से आगरा की यात्रा नियमित हवाई जहाज के माध्यम से की जाएगी।
      डिप्टी कलेक्टर एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की प्रभारी अधिकारी श्रीमती शशि मिश्रा ने बताया कि सागर जिले से 22 जून को मथुरा वृंदावन के लिए तीर्थ यात्रियों को भेजने के निर्देश प्राप्त हुए हैं ,जिसके लिए 10 जून तक मथुरा वृंदावन जाने वाले तीर्थयात्री अपने आवेदन जमा कर सकेंगे ।
उन्होंने बताया कि इस यात्रा के नियमित विमान सेवा के वायुयान से प्रथम चरण में केवल 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक जो कि आयकर दाता नहीं है, आवेदन कर सकेंगे। यात्रा में उन्हें सहायक की पात्रता नहीं होगी। उन्होंने बताया कि अधिकतम परिवारों तक वायुयान द्वारा तीर्थ यात्रा का लाभ पहुंचाए जाने की दृष्टि सेएक परिवार से केवल एक ही आवेदन स्वीकार होगा। पति-पत्नी दोनों या समूह में आवेदन की पात्रता नहीं रहेगी।
       श्रीमती शशि मिश्रा ने बताया कि तीर्थ यात्रियों की निर्धारित पात्रता का परीक्षण कर यात्रियों के आधार कार्ड की प्रति संलग्न कर भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि मथुरा वृंदावन तीर्थ यात्रा से संबंधित आवेदन पत्र 10 मई 2023 को शाम 5ः00 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। आवेदन फार्म में आवेदक संपूर्ण जानकारी निर्धारित आवेदन में जमा करेंगे। उन्होंने बताया कि आवेदक द्वारा एक घोषणा पत्र भी जमा कराया जाएगा, जिसमें शासन द्वारा दी गई समस्त शर्तों को मानते हुए आवेदक के हस्ताक्षर को साथ जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र में चिकित्सा प्रमाण पत्र अत्यंत आवश्यक होगा।
                                                
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive