बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

शाहनगर के उच्चतर माध्यमिक स्कूल के प्राचार्य निलंबित, छात्रा से अश्लील हरकतों के लगे थे आरोप

शाहनगर के उच्चतर माध्यमिक स्कूल के प्राचार्य  निलंबित, छात्रा से अश्लील हरकतों के लगे थे आरोप


सागर, 17 अप्रैल 2023।  संभागायुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने पन्ना जिले के शाहनगर स्थित सीएम राइज स्कूल  शास.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के माध्यमिक शिक्षक श्री व्ही.एस. राजपूत को शिक्षकीय गरिमा एवं पदीय कर्तव्यों के प्रति प्रतिकूल व्यवहार के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। श्री राजपूत को कलेक्टर पन्ना के प्रस्ताव पर निलंबित किया गया है।


     श्री राजपूत का कृत्य शिक्षकीय गरिमा एवं पदीय कर्तव्यों के प्रति प्रतिकूल होकर मध्यप्रदेश सिविल सेवा व्यवहार आचरण नियम का उल्लंघन है। श्री राजपूत को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 08 के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।


   निलंबन अवधि में श्री राजपूत का मुख्यालय, कार्यालय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग, सागर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में श्री राजपूत को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive