बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

MP:रघुवंश शिरोमणि श्री श्री 1008 संत श्री कनक बिहारी दास जी महाराज सड़क हादसे में निधन,भक्तो में दुख की लहर▪️राम मंदिर निर्माण में दी थी करोड़ रुपए की राशि दान▪️सीएम,शिवराज सिंह और पूर्व सीएम कमलनाथ सहित अनेक लोगो ने जताया शोक


MP:रघुवंश शिरोमणि श्री श्री 1008 संत श्री कनक बिहारी दास जी महाराज
 सड़क हादसे में निधन,भक्तो में दुख की लहर
▪️राम मंदिर निर्माण में दी थी करोड़ रुपए की राशि दान

▪️सीएम,शिवराज सिंह और पूर्व सीएम कमलनाथ सहित अनेक लोगो ने जताया शोक

तीनबत्ती न्यूज
नरसिंहपुर ,17 अप्रैल,2023मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में सोमवार की सुबह हुए सड़क हादसे में संत कनक बिहारी महाराज और उनके शिष्य विश्राम रघुवंशी की मौत हो गई है।रघुवंशी समाज के महंत कनक बिहारी दास जी महाराज का सोमवार सुबह आठ बजे नरसिंहपुर के पास सड़क हादसे में निधन हो गया। वह बरमान से छिंदवाड़ा लौट रहे थे। उनकी कार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे महंत कनक बिहारी दास जी को गंभीर चोट आई और उनका मौके पर ही निधन हो गया। उनके साथ एक अन्य श्रद्धालु की भी मौत की खबर है। ड्राइवर रूपलाल को गंभीर चोट आई है, जिसे नरसिंहपुर के जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उनके निधन पर सीएम शिवराज सिंह,पूर्व सीएम कमलनाथ, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, वीडी शर्मा सहित अनेक लोगो ने दुख व्यक्त किया है। 

बताया गया है कि संत कनक बिहारी ने राम मंदिर निर्माण के लिए 111 करोड़ रुपए एकत्रित कर दान में देने का संकल्प लिया था, साथ ही वे फरवरी 2024 में अयोध्या में श्री राम यज्ञ 9009 कुंडीय आयोजित करने वाले थे। संत कनक बिहारी का जन्म विदिशा में हुआ था और यहां उनका एक आश्रम है। इसके अलावा लोनी कलां छिंदवाड़ा में भी उनका आश्रम है।

बरमान से लौट रहे थे नोनी कला मंदिर
चांद के प्रसिद्ध नोनी कला मंदिर से उनका गहरा लगाव था। वह काफी लंबे समय से यहीं पर विराजमान थी। ऐसे में यहां भव्य नर्मदा पुराण कथा चल रही थी। इसके प्रमुख आयोजन में वह आज शामिल होने वाले थे। बरमान से लौटते समय अचानक उनकी कार ग्राम सकरी के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई। कार इस कदर पलटी कि उसमें मौजूद श्रद्धालु जख्मी हो गए। महंत श्री के साथ एक अन्य श्रद्धालु की मौत हो गई। 


भक्तो में शोक की लहर
महेंद्र कनक बिहारी दास जी महाराज के निधन की खबर लगते ही रघुवंशी समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी। कनक बिहारी जी रघुवंशी समाज के गौरव कहलाते थे। जैसे ही उनके निधन की खबर लोगों को लगी, काफी संख्या में लोग करेली-बरमान के लिए रवाना हो गए। फिलहाल करेली अस्पताल में पोस्टमॉर्टम की तैयारी की जा रही है। 

अयोध्या में 9009 कुंडीय महायज्ञ की कर रहे थे तैयारी

भगवान श्री राम की भक्ति में लीन रहने वाले महंत कनक बिहारी दास जी महाराज 2024 में फरवरी महीने में श्रीराम महायज्ञ कराने जा रहे थे। इसकी तैयारियों को लेकर ही नरसिंहपुर गए थे। लौटते समय समय वह इस हादसे का शिकार हो गए। उनके निधन से छिंदवाड़ा में रहने वाले उनके सैकड़ों भक्तों में शोक की लहर है। 


छिंदवाड़ा, विदिशा, गुना और अयोध्या में है शिष्य

महंत कनक बिहारी दास जी महाराज मूलतः विदिशा के रहने वाले हैं। वह लंबे समय से लोनीकला श्रीराम जानकी मंदिर में ही रह रहे थे। वे लगातार विदिशा, गुना और अयोध्या में विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल होते थे। उनके हजारों शिष्य है, जो महाराज श्री के निधन की खबर लगते ही छिंदवाड़ा पहुंचने लगे हैं। 

सीएम शिवराज सिंह ने शोक व्यक्त किया

सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट करते हए कहा कि  नरसिंहपुर जिले के बरमान में हुई सड़क दुर्घटना में रघुवंश शिरोमणि श्री श्री 1008 संत श्री कनक बिहारी दास जी महाराज के देवलोक गमन से धर्म और अध्यात्म जगत की अपूरणीय क्षति हुई है।भगवान श्रीराम से दिव्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति!

कमलनाथ ने जताया शोक
संत कनक बिहारी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए कहा है, एक सड़क दुर्घटना में संत यज्ञ सम्राट कनक बिहारी महाराज का स्वर्गवास होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। गुरु जी का देवलोक गमन उनके समस्त शिष्यों और भक्तों के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने आगे कहा, ईश्वर महाराज जी की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके भक्तों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

नकुल नाथ ने ट्वीट कर जताया दुख
कनक दास जी महाराज के निधन की खबर लगते ही सांसद नकुल नाथ ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि परम पूजनीय संत, यज्ञ सम्राट 1008 श्री कनकबिहारी महाराज जी के देवलोकगमन का अत्यंत हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ। गुरुदेव जी के शिष्यों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। आपका जाना हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शिष्यों को दुःख सहने की शक्ति दें।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive