बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

विदिशा: कांग्रेस नेता अशोक जैन को रस्सी से बांधकर पीटा, सामने आया VIDEO

विदिशा:  कांग्रेस नेता अशोक जैन को  रस्सी से बांधकर पीटा, सामने आया VIDEO


विदिशा, 18 अप्रैल ,2023:  विदिशा जिले के सिरोंज  का एक वीडियो सामने आया है। जिसमे  कुछ लोगो ने कांग्रेस नेता अशोक जैन को रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। मिली जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय कांग्रेस नेता अशोक जैन का कुछ लोगों से जमीन विवाद चल रहा था। जिसे लेकर सिरोंज के रोलपुरा चौराहे पर अशोक जैन ने कुछ लोगों को अपनी जमीन पर गड्ढा करने से रोका, लेकिन वो लोग नहीं माने। विवाद ज्यादा बढ़ा तो कांग्रेस नेता को ही रस्सी से बांधकर उनकी पिटाई कर दी। उनको घसीटा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सिरोंज पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।




       देखे : पिटाई का वीडियो
जानकारी के मुताबिक ये विवाद जमीन को लेकर हुआ। कुछ साल पहले अशोक जैन ने राकेश गोहिल, चक्रेश और आलोक जैन कोठा को 40 लाख रु. में एक प्लॉट बेचा था। जिसकी रजिस्ट्री भी हो चुकी है। आज उसकी कीमत लगभग 4 करोड़ है।


 खरीददार प्लॉट पर कब्जा को लेकर टीन शेड लगाना चाहते हैं, लेकिन अशोक जैन ऐसा नहीं होने दे रहे। इसी विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया।

ये है वायरल वीडियो में.
वायरल वीडियो में चार लोग दिख रहे हैं। अशोक जैन जमीन पर पड़े हैं। अनवर नाम का व्यक्ति उनके हाथ में रस्सी बांध रहा है। वहीं खड़ा दूसरा कह रहा है मार। बांधो, घसीटो इसको । हाथ बांधने के बाद अनवर कांग्रेस नेता को मुक्के मारता है। फिर हरी शर्ट पहना हुआ व्यक्ति पैर में रस्सी बांधता है। इसके बाद वे कांग्रेस नेता को घसीटने लगते हैं। । पिटाई के दौरान कांग्रेस नेता अशोक जैन खर्चा का कुर्ता फट गया। वे इसी हालत में पुलिस थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive