बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

आधी आबादी बढ़ती महंगाई के चलते घर और रसोई चलाने को मोहताज : विभा पटेल ,प्रदेशअध्यक्ष महिला कांग्रेस

आधी आबादी बढ़ती महंगाई के चलते घर और रसोई चलाने को मोहताज : विभा पटेल ,प्रदेशअध्यक्ष महिला कांग्रेस

सागर।  प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष व भोपाल की पूर्व महापौर श्रीमती विभा पटेल अपने संगठनात्मक प्रवास के दौरान सागर पहुंची। उनके साथ प्रदेश महिला कांग्रेस की सागर संभाग प्रभारी कविता पांडे भी यहां पहुंची। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में जिला महिला कांग्रेस की अहम बैठक  ली। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी संगठन के पुनर्गठन को लेकर विचार विमर्श किया। बैठक में बड़ी संख्या में जिलेभर की महिला कांग्रेस नेत्रियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल संगठन की सक्रियता को बढ़ाने तथा संगठनात्मक पुनर्गठन को लेकर प्रदेश व्यापी दौरा कर रही है जिसके तहत वे आज यहां पहुंची है। इस मौके पर महिलाओं ने भव्य अगवानी कर गुलदस्ते और फूल मालाओं से स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष तथा भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल ने कहा कि महिलाओं के रूप में देश की आधी आबादी वर्तमान समय में बेतहाशा बढ़ती महंगाई के चलते अपना घर और रसोई चलाने से भी मोहताज हो रही है। भाजपा सरकार की बढ़ती  संवेदनहीनता के कारण महिला वर्ग अपनी सुरक्षा तथा अधिकारों को पाने के लिए जूझ रहा है। उन्होंने महिलाओं से संगठित होकर अपनी सुरक्षा व अधिकारों की लड़ाई स्वयं लड़ने के लिए समाज का नेतृत्व करने में आगे आने का आव्हान उपस्थित महिलाओं से किया।

 जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि बुंदेलखंड की महिलाओं का आजादी की लड़ाई के समय से ही अपनेअधिकारों के प्रति जागरूक होने और उन्हें पाने के लिए लड़ाई लड़ने का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से लेकर गोवा की वीरांगना और सागर की पूर्व कांग्रेस सांसद सहोदरा राय ने अपनी वीरता से इतिहास को बदलकर महिलाओं का नाम अमर किया है। सागर की महिला कांग्रेस इकाई ने इस परिपाटी को हमेशा से जिंदा रखा है ।

प्रदेश महिला कांग्रेस की संभागीय प्रभारी कविता पांडे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय महिलाओं के लिए चुनौती भरा है और जिले से मजबूत नेतृत्व को उभारने के लिए प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल के साथ वे यहां पहुंची है। उन्होंने जिले में महिला कांग्रेस की सशक्त भूमिका के लिए महिला वर्ग से आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रमिला राजपूत तथा उमा नवैया ,प्रदेश सचिव भावना रोहन ,महजबीन अली डॉ निर्मला सप्रे ,रिचा राजपूत किरणलता सोनी, शारदा खटीक रक्षा राजपूत ,माधवी चौधरी ,रोशनी खान  सेवादल महिला विंग की अध्यक्ष रजिया खान ,रंजीता राणा अंकिता किंग पुष्पा रैकवार पूनम पावा आयशा अली शबनम खान सलमान खान नजमा खान सरोज रैकवार रेखा रैकवार सारिका  जागृति अहिरवार आरती रैकवार उमा चौरसिया सरिता यादव मीना विश्वकर्मा कुसुम कुर्मी किरण प्रजापति राधा सेन सीमा राय रजनी प्रजापति मीना प्रजापति माया सेन अनीता पटेल यशोदा विश्वकर्मा बसंती अहिरवार शांति जयरानी सियारानी जनकरानी पूजा सुमत रानी सरोज रानी संध्या मनीषा रानी बसंती शांति रूपरानी सुशीला विशाखा समेत बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की प्रांतीय एवं जिले की पूर्व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

 उन्होंने कार्यालय में कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश सिंघई पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे सुरेंद्र चौबे पार्षद भैयन पटेल दीनदयाल तिवारी वसीम खान साजिद राइन वाजिद अली आदि के साथ संगठन की पुनर्गठन तथा विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की। बाद में वे पूर्व विधायक सुनील जैन के निवास पर ही पहुंची यहां विजय साहू तथा राजा सेन आदि ने उनका स्वागत किया।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive