बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : बारातियों से भरा वाहन पलटा, दूल्हे के पिता सहित दो की मौत

SAGAR : बारातियों से भरा वाहन पलटा, दूल्हे के पिता सहित दो की मौत

सागर। सागर जिले  के केसली थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा-झिरिया के बीच बारातियों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर
सड़क किनारे बनी खंती में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन में सवार दूल्हे के पिता समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 लोग घायल हुए है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों कोअस्पताल में भर्ती कराया।



पुलिस के अनुसार ग्राम झिरिया निवासी रामसिंह अहिरवार के बेटे मुकेश अहिरवार की शादी है। मंगलवार को झिरिया से ग्राम निमोन पड़वार बारात जा रही थी। बारात में पिकअप वाहन जा रहा था। जिसमें दूल्हे के पिता समेत 20 बाराती सवार थे। निमोन पड़वार जाते समय रास्ते में सेमरा के पास अचानक पिकअप क्रमांक MP 15 LA 4584 अनियंत्रित हो गया। ड्राइवर जब तक
वाहन को संभालता वह सड़क किनारे बनी खंती में जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीर मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला। दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 15 बाराती घायल हुए हैं। सूचना पर केसली थाना पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
केसली थाना प्रभारी कृपाल मार्को ने बताया कि इस घटना में रामसिंह अहिरवार और गोलू अहिरवार की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive