बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सरदार पटेल और इंदिरा गांधी की जयंती कांग्रेस ने स्मरण कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजली दी

सरदार पटेल और इंदिरा गांधी की जयंती कांग्रेस ने स्मरण कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजली दी

   
सागर। अंतर्राष्ट्रीय नेत्री और पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्व इंदिरा जी व सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
राष्ट्र की एकता अखंडता के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाले दोनों ही महान नेताओं के स्मरण दिवस पर कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी तथा उपस्थित कांग्रेसजनो ने उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।
               कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस की निवृतमान अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि आजादी के बाद भारत के नवनिर्माण में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के अनन्य सहयोगी व गृहमंत्री के रूप में सरदार पटेल ने देश की रियासतों को खत्म कर एक भारत का निर्माण किया था। इस एक भारत को मजबूत और विकसित राष्ट्र बनाने का काम श्रीमती इंदिरा गांधी ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि इंदिरा जी ने 1967 में जिस चीन को करारी शिकस्त देकर सबक सिखाने का काम किया था आज वही चीन भाजपा शासित मोदी सरकार की कमजोरी का फायदा उठाकर हमारी सीमाओं पर लगातार कब्जा कर रहा है।
               प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे ने कहा कि दोनो ही महान नेताओं के फौलादी निर्णयों के कारण ही उन्हें लौह व्यक्तित्व के रूप में दुनिया में प्रतिष्ठा हासिल की। सुरेंद्र सुहाने व मुन्ना चौबे ने उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया। 
               प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि पण्डित नेहरू ने आजादी के बाद रियासतों में बटे भारत को अखंड भारत बनाने का काम सरदार पटेल के सहयोग से ही पूरा किया था। लेकिन विश्व की महाशक्ति के रूप में भारत को प्रतिष्ठा दिलाने का काम इंदिरा जी ने किया। उनके द्वारा पाकिस्तान को तोड़कर बांग्लादेश के निर्माण व सिक्किम व गोवा को भारत में मिलाकर दुनिया के नक्शे को बदलने का ऐतिहासिक काम किया है। लेकिन देश की सत्ता पर काबिज सरकार उनके योगदान को मिटाने में लगी है।
                     स्मरण कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के साथ ही  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष त्रिलोकी कटारे सुरेंद्र सुहाने पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक दीनदयाल तिवारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शरद पुरोहित पार्षद ताहिर खान महेश जाटव नीलोफर चमन अंसारी सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे  महिला सेवादल अध्यक्ष रजिया खान गोवर्धन रैकवार महेंद्र दुबे हेमराज रजक सुनील पावा प्रदीप कुल्फी प्रवक्ता डॉ दिनेश पटेरिया व आशीष ज्योतिषी समेत जितेंद्र सिंह चावला रंजीता राणा मानसींग चौधरी इम्तियाज़ हुसैन वीरू चौधरी कुंजीलाल लडिया साजिद राईन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर राष्ट्र की एकता अखंडता और भाईचारे का संकल्प लिया।

                               
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive