बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नगर पालिका प्रशासन ने की अवैध मैरिज गार्डन पर कार्यवाही

नगर पालिका प्रशासन ने की अवैध मैरिज गार्डन पर  कार्यवाही


सागर 05 नवम्बर, 2022।
 नगर पालिका परिषद मकरोनिया क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित आकांक्षा मैरिज गार्डन पर नगरीय प्रशासन द्वारा कार्यवाही की गयी। विगत समय से नगर पालिका द्वारा अवैध रूप से संचालित आकांक्षा मैरिज गार्डन के संचालक को लगातार नोटिस एवं समझाईश दी जा रही थी, किन्तु मैरिज गार्डन संचालक द्वारा उक्त नोटिस को लेने से मना करना एवं नगर पालिका के 21 लाख रूपये के बकाया संपत्तिकर को जमा नहीं करने के चलते प्रशासन के पूर्ण सहयोग से मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती सपना त्रिपाठी, तहसीलदार श्री रोहित वर्मा, नायब तहसीलदार श्री दुर्गेश तिवारी मकरोनिया सीएमओ श्री प्रताप सिंह एवं पुलिस बल के सहयोग से अतिक्रमण की कार्यवाही करते हुये मुख्य मार्ग पर निर्मित गेट एवं स्टेज आदि को जे.सी.बी. के माध्यम से हटाया जाकर कार्यवाही की गयी।उधर मैरिज गार्डन संचालक ने इसे दुर्भावनावश की गई कार्यवायी बताया।      
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive