बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 752 वी जयंती ▪️नामदेव सत्संग भवन में हुआ भव्य आयोजन


हर्षोल्लास के साथ मनाई गई संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 752 वी जयंती 

▪️नामदेव सत्संग भवन में हुआ भव्य आयोजन


सागर। संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 752 वी जयंती नामदेव सत्संग भवन में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। र्कायक्रम में मुख्य अतिथि सागर विधायक शैलेंद्र जैन एवं अध्यक्षता महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । उसके पश्चात विधायक श्री शैलेन्द्र जैन एवं महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी का स्वागत ट्रस्ट कमेटी एवं नवयुवक मंडल द्वारा किया गया। उसके पश्चात नरसिंहपुर के तीन बार की पार्षद अनुराधा नामदेव, इंजीनियर फोरम में अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर राजकुमार नामदेव एवं मनुज नामदेव प्रेस फोटोग्राफर दैनिक भास्कर का साल श्रीफल से नामदेव ट्रस्ट कमेटी एवं नामदेव मंडल के सदस्यों ने सम्मान किया गया। 

विधायक निधि के कार्यों का लोकार्पण


इसी उपलक्ष्य में विधायक निधि द्वारा 5.50 लाख से नवनिर्मित हाल का लोकार्पण  विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा किया गया किया गया । विधायक शैलेन्द्र जैन ने  कहा कि, आज बड़ा हर्ष हो रहा है कि, संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या में नामदेव समाज के सदस्यगण एकसाथ उपस्थित है। आप लोग इस तरह के आयोजन करते हुये समाज को एक मंच पर लाने का प्रयास करते रहेगे।


 कार्यक्रम को महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी ने कहा कि नामदेव समाज ने महापौर के चुनाव में जो आशीर्वाद दिया है। उसके लिए में आभार व्यक्त करता हू। नामदेव समाज के जो भी कार्य होंगे उनको मैं पूरा करूंगा। उनके उत्कृष्ट कार्य को पूरा करने सदेव सक्रिय रहूंगा।
हर र्वष अनुसार शिक्षा समिति द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण शिक्षा समिति अध्यक्ष भगवान दास नामदेव एडवोकेट द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में श्री देव जुगल किशोर ट्रस्ट कमेटी के उपाध्यक्ष मनोज नामदेव कोषाध्यक्ष कमलेश नामदेव सह सचिव संतोष नामदेव न्यासी रामेश्वर नामदेव (प्रेस) मुन्नालाल नामदेव राजकुमार नामदेव अशोक नामदेव सुनील नामदेव बिहारी नामदेव आशीष नामदेव संरक्षक मंडल से डाॅ महेश नामदेव हेमंत नामदेव किशोर नामदेव जगदीश नवयुवक मंडल से अध्यक्ष गौरव नामदेव (प्रेस), सचिव महेश नामदेव (डिब्बावाले) , रोहित नामदेव (बड़कुल),उपाध्यक्ष अमित नामदेव,राहुल नामदेव, आशीष नामदेव, शोभायात्रा प्रमुख शैलेश नामदेव,कोषाध्यक्ष आनंद नामदेव, संगठन मंत्री योगेश नामदेव,संस्कृतिक मंत्री प्रहलाद नामदेव,आकाश नामदेव, देवेंद्र नामदेव, सह मीडिया प्रभारी सौरभ नामदेव,सह सचिव नितिन नामदेव , समस्त् वार्ड प्रभारी ब्रजेश नामदेव, शुभम नामदेव, एवं समस्त नामदेव समाज शामिल हुए।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive