बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

मंत्री भूपेन्द्र सिंह की पहल पर स्मार्ट सिटी को मिले 20 करोड़


मंत्री भूपेन्द्र सिंह की पहल पर स्मार्ट सिटी सागर को मिले 20 करोड़


सागर। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के निर्देश पर मध्यप्रदेश के वित्त विभाग ने स्मार्ट सिटी सागर को 20 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।
ज्ञातव्य हैं कि विगत दिनों मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत सागर में चल रहे विकास कार्याे की समीक्षा की थी। समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई थी कि स्मार्ट सिटी में और बजट राशि की आवश्यकता है इस पर मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने वित्त विभाग के अवर सचिव विवेक कुमार घारू से चर्चा कर राशि जारी करने को कहा।
वित्त विभाग मध्यप्रदेश शासन के अवर सचिव विवेक कुमार घारू ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त को दिनांक 28 अक्टूबर 2022 को भेजे पत्र में जानकारी दी है कि स्मार्ट सिटी सागर को 20 करोड़ का आवंटन जारी कर कोषालय से आहरण की अनुमति प्रदान की जाती है।  



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive