बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गरिमा तिवारी ने प्राप्त किया तृतीय स्थान

राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी:  राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गरिमा तिवारी ने प्राप्त किया तृतीय स्थान



सागर 30 अक्टूबर, 2022 ।उत्कृष्ट विद्यालय सागर की छात्रा गरिमा तिवारी ने राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया । यह प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई थी। इसके पहले जोन स्तरीय प्रतियोगिता अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय छतरपुर में आयोजित हुई थी। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करके गरिमा तिवारी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई थी। सेमिनार का विषय सतत विकास के लिए बुनियादी विज्ञान चुनौतियां एवं संभावनाएं थी। इस सफलता पर संस्था के प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रताप तिवारी ने गरिमा को बधाई दी एवं शुभकामनाएं देते हुए और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। मार्गदर्शी शिक्षक पुष्पा लोधी के मार्गदर्शन में गरिमा को प्राप्त हुई इस उपलब्धि पर संस्था के सभी सदस्यों के साथ-साथ जिला विज्ञान अधिकारी श्री एन के श्रीवास्तव ने बधाई दी।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive