बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सदगुरु कबीर महामहोत्सव पंच दिवसीय संत समागम साधना शिविर 04 से 08 नवम्बर तक सागर में

सदगुरु कबीर महामहोत्सव  पंच दिवसीय संत समागम साधना शिविर 04 से 08 नवम्बर तक सागर में


सागर। सत्येश्वर सद्गुरु कबीर साहेब के सत्यदर्शन को उद्घाटित करने के लिए
कबीरदर्शनाचार्य परम पूज्य आचार्य रामजीवन शास्त्री साहेब के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में सद्गुरू कबीर ज्ञानाश्रम परकोटा एवं सद्गुरू कबीर धाम सागर ट्रस्ट समिति के तत्वाधान में सागर शहर में दिनाँक 04 से 08 नवम्बर 2022 तक पंच दिवसीय विराट सद्गुरू कबीर महा महोत्सव सत्संग समारोह एवं "सद्गुरु कबीर भजनावली पुस्तक" का विमोचन कार्यक्रम  सद्. कबीरधाम, कबीरचौक, राजघाट रोड, सागर में आयोजित किया जा रहा है। इस महामहोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के संत शामिल होंगे। इसके आयोजक विधायक शैलेंद्र जैन है।


आध्यात्म ही जीवन में शांति लाता है

आचार्य रामजीवन शास्त्री साहेब  ने मिडिया को बताया कि यदि विचारो की गहराई से देखा जाए तो मनुष्य सुख शांति की खोज में है। दो धाराएं है विज्ञान वादी और आध्यात्मिक है। आध्यात्मिक धारा धीमे है लेकिन सार्थक है।  दोनो की समीक्षा करे तो विज्ञान की भौतिकवादी धारा सुख दे सकती है लेकिन शांति नहीं। भौतिक विकास किया है तो विनाश भी हो रहा ही। अध्यर्मिक मूल्य नहीं होंगे तो समाज नष्ट हो जायेगा। आध्यात्म अहम है।  उन्होंने कहा कि इसको हटाकर नहीं चल सकते है। आध्यात्मिक मूल्यों वाले शासक अमर है। उनको समाज में आज भी याद किया जा रहा है। भौतिक विकास का बोलबाला है। व्यक्ति का नही हो रहा है।व्यक्ति के निर्माण के लिए आध्यात्मिक मूल्यों की जरूरत है। मानवीय मूल्य की प्रगति के लिए साधु संतो ने काम किया है। कबीर का दर्शन अध्यात्म का मुकुट है। उनका दर्शन सर्वोपरि है।  यह आयोजन बहुउद्देशीय है। 

ये संत आयेंगे आयोजन में :  पांच दीनी आयोजन में ये संत आयेंगे: परम पू. चरणदास जी बापू (सौराष्ट्र),पू. आचार्य विचार दास जी साहेब (उ.प्र.),पू. महंत श्री आनंददास जी साहेब (चित्रकूट),पू. आचार्य श्री मंगल साहेब (छ.ग.)पू. म. श्री शिवमुनी साहेब (वाराणसी) पू. म. श्री आधार दास साहेब (वाराणसी),पू. म. श्री सुनीलदास साहेब (हरयाणा) ,पू. म. श्री रविन्द्र साहेब, आगरा (उ.प्र.),संत साध्वी मायादेवी जी (उज्जैन) आदि विभिन्न क्षेत्रों से पूज्य संत महापुरूष पधार रहे हैं।


▪️आचार्य रामजीवन शास्त्री साहेब से आशीर्वाद लेते हुए तीनबत्ती न्यूज.काम के एडिटर विनोद आर्य


ये होंगे आयोजन : 
04 नवम्बर से प्रातः 10 बजे से द्वीप प्रज्वलित कर सत्संग शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा।
05 नवम्बर को संस्कार साधना शिविर के साथ-साथ बच्चों में, युवाओं में प्रतिभा जागरण हेतु आध्यात्मिक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जायेगा।
06 नवम्बर शासन प्रशासन से जुड़े मंत्रीगण एवं नगर के गणमान्य लोगों के साथ-साथ सामाजिक समरसता के अंतर्गत सागर शहर के सभी धर्मों के धर्माचार्यों का संत समागम भी किया जायेगा। 

इनका होगा समागम

जिसमें विशेष रूप से प.पू. अनंतश्री विभूषित श्री रविशंकर जी महाराज, रावतपुरा सरकार, श्री श्री 108 म. श्री घनश्यामदास जी महाराज, रामबाग मंदिर,श्री श्री 108 म. श्री राधारमण दास जी महाराज, राजघाट मंदिर, श्री श्री 108 म. श्री रामाश्रयदास जी महाराज, केरबना मंदिर श्री श्री 108 म. श्री नरहरिदास जी महाराज, वृंदावनबाग मंदिर, श्री श्री विपिन बिहारी जी (साथी जी) महाराज श्री श्री ज्ञानी जी गुरूद्वारा श्री गुरूसिंध सभा, भगवानगंज
श्री श्री महंत माता कौशिल्या जी, श्री गुरूद्वारा साहिब, सिंधी कॉलोनी श्री श्री स्वामी ध्यानेश्वर सरस्वती जी (डॉ. विष्णु आर्य) आदि उपस्थित रहेंगे ।
 
यू
इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान तथा स्वच्छ पर्यावरण के अंतर्गत प्लास्टिक निषेध कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। सद्गुरू कबीर आश्रम सागर के आचार्य पू. रामजीवन शास्त्री साहेब जी द्वारा सम्पादित सद्गुरू कबीर भजनावली पुस्तक का प्रकाशन कराया गया है, जिसका भव्य रूप से विमोचन दिनांक- 06 नवम्बर को शायं 4 बजे से किया जायेगा। 

ये होंगे मुख्य अतिथि के रूप में
पांच 
दिवसीय आयोजन में सीएम शिवराज सिंह चौहान, भूपेन्द्र सिंह ,मंत्री-नगरीय विकास एवं आवास, गोविंद सिंह राजपूत ,मंत्री- राजस्व एवं परिवहन राजेन्द्र सिंह, मोकलपुर  उपाधक्ष खनिज एवं विकास निगम, राजबहादुर सिंह सांसद गौरव सिरोठिया ,जिलाध्यक्ष- भाजपा, प्रदीप लारिया ,विधायक नरयावली ,श्रीमति संगीता सुशील तिवारी महापौर, वृंदावन अहिरवार ,निगमाध्यक्ष,हीरासिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष,  पी. एल. तंतुवाय ,विधायक हटा,विशेष अतिथि के रूप में नारायण कबीरपंथी, पूर्व मंत्री , लक्ष्मीनारायण यादव, पूर्व सांसद, डॉ. जी. एस. चौबे, विभाग संघचालक R.S.S रजनेश हरवंश सिंह , पूर्व विधायक केवलारी, दीपक आर्य , कलेक्टर सागर, एसपी तरुण नायक, चंद्रशेखर शुक्ला, आयुक्त, न.नि. ,प्रो. डॉ. चंदा बैन, हिन्दी विभागाध्यक्ष, वि.वि. सागर,प्रो. डॉ. आनंद एम. त्रिपाठी, संस्कृत विभा. वि.वि. सागर ,पार्षद शैलेंद्र ठाकुर,पार्षद धमेंद्र खटीक सेठ श्री टीकाराम जी, उद्योगपति- सागर है। 


कबीर दर्शन पर भजन होंगे

इस महामहोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के संत विद्वानों द्वारा कबीर दर्शन पर सत्संग होगा तथा आकाशवाणी, दूरदर्शन के कलाकारों द्वारा बुंदेलखंडी, मालवी, छत्तीसगढ़ी, गुजराती शैली के कबीर भजनों का आनंद भी प्राप्त होगा। जिसमें श्री भेरूसिंह जी चौहान (इंदौर) श्री हरगोविंद विश्व, श्री गजाधर सागर श्री शिवरतन यादव , श्री देवीसिंह राजपूत, श्री देवकीनंदन  सकवार, श्री जयंत विश्वकर्मा , श्री दिनेश तंतुवाय, श्री ऋषि जयंत विश्वकर्मा  (सागर) आदि आकाशवाणी-दूरदर्शन के कबीर भजन गायक कलाकार होंगे।
इस अवसर पर सद्गुरु कबीर वांग्मय (साहित्य) का विशाल प्रचार केंद्र तथा सद्गुरू कबीर की जीवन लालाओं की भव्य प्रदर्शनी भी लगाई जावेगी। दो दिन पूर्व से बच्चों का साधना संस्कार शिविर, युवा कबीर सैनिकों को प्रशिक्षण तथा अंतिम दिन 34 संकल्प के साथ विविध प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण किये जायेंगे। सायं 4 बजे से चौका आरती- सत्संग पश्चात् पूज्य साधु-संतों की भेंट विदाई एवं पाँचों दिन समस्ती अखण्ड भोजन भडारा चलता रहेगा।

आयोजन की सहयोगी प्रमुख समिति

सद्गुरु कबीर समाज उत्थान सेवा समिति, छपारा (म.प्र.)
आदर्श संगठन कोरी समाज, सागर (म.प्र.)
सद्गुरु कबीर ज्ञान आश्रम, समाज किरवई (छ.ग.)
सद्गुरु कबीर जन चेतना सत्संग समिति, ललितपुर (झाँसी, उ. प्र.)
सद्गुरु कबीर पंथ प्रचार समिति, भोपाल (म.प्र.)
सद्गुरु कबीर पंथ महासभा, मण्डला (म.प्र.)
सद्गुरु कबीर आश्रम समिति, झरनावाड़ी (गुजरात)
सद्गुरु कबीर सत्संग समिति आगरा (उ.प्र.)
सद्गुरु कबीर आश्रम मुल्ताई समिति
.सद्गुरू कबीर सैनिक सेवार्थी संघ (म.प्र.)
 सद्गुरू कबीर सैनिक सेवार्थी संघ (यू.पी.)
सद्गुरु कबीर सत्संग महिला मंडल मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़, समस्त कबीर प्रेमी गुरूभक्त हंसजन (म.प्र.) 


_________







तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


__________
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive