बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन जबलपुर मंडल के मंडल सचिव का प्रथम बार सागर आगमन

वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन जबलपुर मंडल के मंडल सचिव का प्रथम बार सागर आगमन


सागर।  वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाईज जबलपुर मंडल के मंडल सचिव कामरेड रोमेश मिश्रा जी मंडल सचिव निर्वाचित होने के बाद पहली बार सागर आगमन हुआ ,वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन शाखा सागर के सचिव नवीन तिवारी और अध्यक्ष अनिल यादव जी ने शाखा के पदाधिकारी एव सैकड़ो रेल कर्मचारियों के साथ मंडल सचिव कामरेड रोमेश मिश्रा जी का भव्य स्वागत किया ।श्री रोमेश मिश्रा जी ने सागर शाखा के तमाम पदाधिकारियों एवं यूनियन के कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया ।

 रेल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि आपकी सभी जायज समस्याओं को पूरी निष्ठा के साथ रेल प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा तथा उन्हें हल कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा ,साथ ही रेल कर्मचारियों के लिये 24 घंटे उपलब्ध रहने का भरोसा दिलाया ,साथ ही युवाओं को यूनियन से जुड़कर यूनियन को मजबूत करने का आव्हान किया । 


यूनियन के शाखा सचिव नवीन तिवारी जी ने मंडल सचिव को बहुत ही ऊर्जावान एवं रेल कर्मचारियों के प्रति समर्पित नेता बताया तथा मंडल सचिव को आश्वासन दिया कि आपकी एक आवाज पर सैकड़ो रेल कर्मचारी आपके साथ खड़े नजर आयेंगे वहीं शाखा अध्यक्ष अनिल यादव जी ने मंडल सचिव के साथ हमेशा सहयोग करते हुए हर संघर्ष मै सहयोग करने का आश्वासन दिया । यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र कुर्मी ने यूनियन के संघर्ष और आंदोलन पर चर्चा करते हुए यूनियन के गरिमामय इतिहास पर प्रकाश डालते हुए तमाम रेल कर्मचारियों को यूनियन के होने वाले आंदोलनो मै सहयोग करने का अनुरोध किया । आज के कार्यक्रम मै शाखा पदाधिकारी श्री राजेश पटेल ,पी के कौरव ,एस के अग्रवाल ,जीवेश दुबे ,वीरेंद्र चौहान ,रामस्वरूप यादव ,अमित सेन ,रंजीत ,देवेंन्द्र मीना ,पवन पटेल ,अनीस सचान ,सुधीर सेंगर अरबिंद यादव ,गैरेन्द्र सिंह आशीष शर्मा ,मनोज प्रजापति ,दीपक दुबे ,जावेद खांन ,सुलतान खान अरबिंद गुप्ता सहित सैकड़ो रेल कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive