बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

रहली के किसान की बेटी इशिता ने कला समूह में पूरे प्रदेश में टॉप किया कक्षा 12 वी में★ अंशिका तिवारी आई 5 वे स्थान पर मेरिट में ★ मंत्री गोपाल भार्गव ने दी बधाईया

रहली के किसान की बेटी इशिता ने कला समूह में पूरे प्रदेश में टॉप किया कक्षा 12 वी में
★ अंशिका तिवारी आई 5 वे स्थान पर मेरिट में 
★ मंत्री गोपाल भार्गव ने दी बधाईया
सागर ।  एमपी में कक्षा 10 वी और 12 वी की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित किये गए। एक बार प्रदेश में लसकियो ने बाजी मारी।  एमपी के सागर जिले के रहली के एक किसान की बेटी इशिता दुबे ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की परीक्षा में कला समूह में पूरे प्रदेश में टॉप किया है। इशिता को 500 में से 480 अंक मिले। सभी पांचों विषयो में डिक्टेन्सन मिला है।  इस उपलब्धि पर पूरा परिवार और स्कूल के शिक्षक और क्षेत्रवासी खुशी से झूम उठे। उसको बधाईया देने घर पर  शुभचिंतक  पहुचे और मिठाईयां बांटी। 






इशिता की माँ  साक्षी दुबे सहायक अध्यापक के पद पर पटना बुजुर्ग में पदस्थ है ।इशिता का एक छोटी बहन  है। पिता आनंद दुबे किसान है। संयोगवश इस खुशी के मोके पर किसान पिता आनंद दुबे निजी काम से जबलपुर गए हुए है। लेकिन सभी ने उनको याद किया। फोन पर खुशखबरी सुनाई। इशिता ने बताया कि मेने पेरेंट्स और टीचर की बात मानी  और उनके हिसाब से पढ़ाई की  और मेहनत  की। जिसके कारण नतीजा अच्छा आया। में PSC की तैयारी करूंगी और सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हूँ। पिताजी शहर से बाहर गए है लेकिन बाकी सभी जन है। 


इशिता की  शिक्षक माँ साक्षी बताती है कि मुझे पूरा भरोसा था कि बिटिया ताप करेगी। उसकी पढ़ाई को लेकर की गई मेहनत  देखकर लगता था।  वही प्राचार्य श्रीमती अरुणा शास्त्री ने बताया कि इशिता ने लगातार मेहनत करके ना केवल शाला का बल्कि संपूर्ण जिले का नाम  प्रदेश में रोशन किया है ।



विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री इन्दु नाथ तिवारी ने बताया कि पहली विकासखंड के लिए गौरव की बात है की रैली की छात्रा ने संपूर्ण प्रदेश में अपना नाम रोशन किया। इशिता शुरू से ही होशियार रही है।

अंशिका तिवारी आई 5 वे स्थान पर
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  रहली की छात्रा अंशिका तिवारी पिता अनिल तिवारी कला संकाय में  ने प्रदेश में 5 वे नंबर पर प्रवीण सूची में अपना नाम दर्ज कराया। छात्रा के पिता श्री अनिल तिवारी कृषक हैं एवं माँ श्रीमती ज्योति तिवारी ग्रहणी है।  छात्रा का एक भाई कक्षा नाइंथ में अध्ययनरत है। 




मंत्री गोपाल भार्गव ने दी शुभकामनाएं

प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री गोपाल भार्गव को अपने विधानसभा क्षेत्र रहली  से बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में आने वाली दो छात्राओं की सोशल मीडिया के जरिये बधाईया दी। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट किया कि कठोर परिश्रम और पूरी लगन के साथ सफलता निश्चित ही प्राप्त होती है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं के कला समूह में मेरी विधानसभा रहली की बेटी इशिता दुबे को प्रदेश की प्रावीण्य सूची में प्रथम एवं  बेटी अंशिका तिवारी को पांचवा स्थान प्राप्त कर प्रदेश में न सिर्फ #रहली बल्कि अपने माता पिता और गुरुजनों का नाम रोशन किया। 
प्रावीण्य सूची में शामिल होने पर इशिता और अंशिका को बधाई। दोनों बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। बेटी इशिता और अंशिका खूब पढ़े और आगे बढ़े ईश्वर से यही कामना।


माध्यमिक शिक्षा मंडल की प्रदेश की प्रवीण सूची में जिले की छात्राओं का वर्चस्व

हायर सेकेंडरी, हाईस्कूल का परिणाम घोषित, रहली की इशिता दुबे ने कला समूह में प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान


माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज हायर सेकेंडरी एवं हाईस्कूल के घोषित किए गए जिसमें जिले की छात्राओं का वर्चस्व रहा जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजब सिंह ठाकुर एवं समन्वय संस्था के प्राचार्य श्री यशवंत सिंह राजपूत के द्वारा बताया गया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में कला संकाय में रहली की इशिता दुबे प्रदेश की टॉपर रहीं. वहीं विभिन्न संकायों में जिले की छह छात्राओं ने मैरिट में अपनी जगह बनाई।
  ★ पर्ल पब्लिक स्कूल की छात्रा शिवाशी सोनी, कक्षा 10 वी की मेरिट सूची में 10 वे स्थान पर

हायर सेकेंडरी के मप्र बोर्ड का परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिया गया जिसमें रहली शासकीय कन्या स्कूल की छात्रा इशिता कला समूह में प्रदेश में टॉपर रहीं तो वहीं उसी स्कूल की अंशिका तिवारी इसी समूह में प्रदेश में मैरिट में पांचवे स्थान पर रहीं हैं. उल्लेखनीय है कि दोनों ही के पिता किसान हैं. हालांकि इशिता की माँ पटनाबुर्जुग में शिक्षिका हैं जबकि अंशिका की माँ गृहणी हैं. इतना ही नहीं हायर सेकेंडरी के जारी किए गए परिणामों में दोनों के अलावा विज्ञान गणित समूह से भी चार अन्य छात्र प्रदेश की मैरिट लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं. महत्वपूर्ण यह है कि यह चारों भी छात्राएं ही हैं।

    ★ पर्ल पब्लिक स्कूल सागर की काव्या जैन

जिसमें शासकीय स्कूल शाहगढ़ की मुस्कान पिता लाल सिंह लोधी को आठवां, श्रेया पिता प्रशांत जैन इमानुएल स्कूल सागर, काव्या पिता ऋषभ जैन पर्ल पब्लिक स्कूल सागर और सुरभी पिता दिलीप साहू सशिमं मोतीनगर तीनों प्रदेश की मैरिट में नौवें स्थान पर रही हैं. उल्लेखनीय है कि हायर सेकेंडरी प्रदेश की मैरिट में स्थान बनाने वाली जिले की सभी छात्राएं ही हैं।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive