बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सेन जयंती : सेन विकास एकता यात्रा का समापन एवं सम्मान समारोह 30 अप्रैल को★ सेन विकास एकता यात्रा को पूरे 0रदेश में रिस्पांस मिला: राजेश्वर सेन, प्रदेश अध्यक्ष★ संत सेन महाराज की शोभायात्रा का सेवादल ने किया भव्य स्वागत


सेन जयंती : सेन विकास एकता यात्रा का समापन एवं सम्मान समारोह 30 अप्रैल  को
★  सेन विकास एकता यात्रा को पूरे 0रदेश में रिस्पांस मिला: राजेश्वर सेन, प्रदेश अध्यक्ष
★  संत सेन महाराज की शोभायात्रा का सेवादल ने किया भव्य स्वागत

सागर। सेन विकास एकता यात्रा का समापन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 30 अप्रैल 2022 को सागर में सेन जयंती पर किया जा रहा है। राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर सेन ने आज मीडिया से चर्चा में कहा कि म.प्र. सेन समाज द्वारा सेन समाज के उत्थान, विकास, एकता और भविष्य सुधार हेतु समाज की प्रमुख मांगों को लेकर सेन विकास एकता यात्रा निकाली गयी जो पूरे प्रदेश में गई और जगह-जगह पर जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया और विधायकों, मंत्रियों को एक ज्ञापन सौंपा।


 ये है  समाज की प्रमुख मांगे: 
1.संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जन्मस्थली बाँधवगढ़ में अतिशीघ्र मूर्ति स्थापना, सेन स्मारक, धर्मशाला का लंबित कार्य पूर्ण किया जाये ।
2. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी सेन धर्मशाला, हास्टल का निर्माण अतिशीध हो ।
3. सेन समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करें।
4. केश शिल्पी बोर्ड का गठन अतिशीध किया जाये।
5. जननायक स्व. कपूरी ठाकुर जी को भारत रत्न दिया जाये।
6. राजनैतिक दलों में सेन समाज के लोगों को राजनैतिक भागीदारी (संगठनों में जिम्मेदारी, पार्षद, नगर पालिका, नगर निगम, अध्यक्ष, विधायक, सांसद टिकिट) दी जाये।

7. प्रत्येक ब्लॉक/जिला मुख्यालय पर समाज की धर्मशाला निर्माण कराया जाये।
8. प्रत्येक नगरपालिका/निगम/शहरी/ग्रामीण क्षेत्र में बनी या बन दुकाने केश शिल्पी भाईयों को भी आरक्षित की जाये।
9. “सेन जयंती" पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाये।
उक्त मांगों को लेकर यात्रा पूरे प्रदेश में निकाली गयी। जो सागर से 8 मार्च 2022 से प्रारंभ हुई जिसको सांसद श्री राजबहादुर सिंह जी ने हरी झंडी दिखाई।
उन्होंने बताया कि सागर में ही नहीं म.प्र. के इतिहास में सेन समाज की पहली बार यात्रा निकली और समापन कार्यक्रम में सेनाचार्य नरेशानंद जी महाराज जी पधार रहें हैं।
इसको लेकर 30 अप्रैल 2022 को सागर मोतीनगर चौराहे के पास महाकवि पद्माकर सभागार में 12 बजे से सम्मान समारोह रखा गया है। इसके पूर्व 30 अप्रैल को प्रातः 9:30 बजे पैराडाइज होटल के सामने से सेनाचार्य स्वामी नरेशानंद जी महाराज की शोभायात्रा निकाली जायेगी जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर मोतीनगर चौराहे पर सभा के रूप में सम्पन्न होगी। कार्यक्रम में पूरे म.प्र. के कौने-कौने से लोग पधार रहे है। कार्यक्रम आयोजक राजेश्वर सेन ने अपील की कि सभी सेन बंधु इस विशालशोभायात्रा एवं सम्मान समारोह में अपने-अपने परिवार सहित पधारें। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीकांत सेन, ग्रामीण अध्यक्ष पुरन सेन,  सन्तोष सेन प्रदेश सचिव , महैश सेन  प्रदेश उपाध्यक्ष , विनोद सेन और ,रामकिशन सेन आदि मौजूद थे। 

संत सेन महाराज की शोभायात्रा का सेवादल ने किया भव्य स्वागत

संत सेन महाराज की 722वीं जयंती पर आज शहर में समाज के लोगों द्वारा शोभायात्रा निकाली गयी।


शहर के हृदय स्थल तीन बत्ती पर शहर कांग्रेस सेवादल परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सेवादल द्वारा शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की गयी,शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिये जल आदि की व्यवस्था की गयी। स्वागतकर्ताओं में जिला शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,पिछडा वर्ग अध्यक्ष राजा सेन,लल्ला यादव,अंकुर यादव,रवि जैन,तरूण सैनी,छोटू शर्मा,पवन आदि उपस्थित रहे ।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive