बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: दुष्कर्म का शिकार बनी नाबालिग लड़की हुई गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

SAGAR: दुष्कर्म का शिकार बनी नाबालिग लड़की हुई गर्भवती,  आरोपी गिरफ्तार

सागर। सागर जिले के गढाकोटा में  दुष्कर्म का शिकार बनी एक नाबालिग लड़की के गर्भवती बनने का मामला सामने आया है। जब नाबालिग के पेट मे दर्द उठा और हॉस्पिटल में भर्ती कराया जब गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को लगी।  आरोपी जान से मारने की धमकी देता था । पुलिस ने  नाबालिग के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तीन बच्चों का  बाप है। 


सागर जिले के गढाकोटा थाना क्षेत्र के एक ग्राम में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने नाना नानी के यह रहती थी। उसकी माँ का बचपन मे ही निधन हो गया था। गांव का बबलू  पटेल ,उम्र 36 साल ने नाबालिग को बातों के झांसे में फंसा लिया और दुष्कर्म करता रहा।  परिजनों को बताने की बात पर बबलू उसे जान से मारने की धमकी देता था। 

पिछले दिनों जब नाबालिग को पेट मे दर्द उठा तो उसे परिजन हॉस्पिटल लेकर गए।वहां  जांच के दौरान गर्भवती होने की जानकारी लगी। उसके पेट मे 6 माह का गर्भ था। 

गढाकोटा पुलिस को इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने नाबालिग के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी रजनीकांत के अनुसार आरोपी बबलू पटेल तीन बच्चों का पिता है। उसे  गिरफ्तार जेल भेज दिया है। पीड़िता का असपताल में इलाज चल रहा है। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive