बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सागर पुलिस जोन : पुलिस ने योजना बनाकर पकड़ा वषों से फरार आरोपियो को, एक ही दिन में 741 से अधिक स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी किये गिरफ्तार★ सागर में एक ही रात में 82 इनामी और 320 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार

सागर पुलिस जोन :  पुलिस ने योजना बनाकर पकड़ा वषों से फरार आरोपियो को, एक ही दिन में 741 से अधिक स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी किये गिरफ्तार

सागर में एक ही रात में 82 इनामी और 320 फरार  वारंटियों को किया गिरफ्तार
सागर। फरार अपराधियों आरोपियों वारंटियों की धरपकड़ हेतु पुलिस महानिरीक्षक सागर श्री अनुराग द्वारा सागर जोन के जिलों में लंबे समय से फरार इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु योजना बनाकर 1 दिन का विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें 23-24 अप्रैल की मध्य रात्रि में सागर जोन के सभी 6 जिलो के पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के नेतृत्व में समस्त थाना प्रभारियों की टीम बनाकर जिले के अधिकतम बल को उक्त अभियान में लगाया गया। कॉम्बिंग गस्त एवं अपराधियों की सर्चिंग पुलिस महानिरीक्षक सागर श्री अनुराग एंव उपपुलिस महानिरीक्षक श्री विवेक राज द्वारा स्‍वयं अपने निर्देशन में उक्त कार्य मे लगे सभी पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग करके सभी जिलों में पुलिस अधीक्षक के निर्देशित किया गया। 


पुलिस अधीक्षक सागर श्री तरुण नायक, पुलिस अधीक्षक दमोह श्री डी0 आर0 तेनीवार,पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री सचिन शर्मा, पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री धर्मराज मीणा, पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री प्रशांत खरे और पुलिस अधीक्षक निवाड़ी श्री तुषार विद्यार्थी ने अलग-अलग टीमें बनाकर सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय पुलिस पदाधिकारी/ नगर पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारियों को विस्तृत कार्य योजना बनाते हुए लक्ष्य दिए गए, जिसमें रात्रि में ही आरोपियों के छिपे होने के संभावित स्थानों पर दविश दी गई, जिसमें पूरे सागर जोन के 6 जिलों में कुल 213 स्थाई वारंटीयों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। इनमें 10 वर्ष से अधिक के 39 स्थाई वारंटी एवं 73 गिरफ्तार स्थाई वारंटी 5–10 साल से फरार थे। इसके अतिरिक्त अभियान में 1021 समन तामील कराए गए। अभियान के दौरान 611 जमानती वारंट  और 528 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।


इसी दौरान भारतीय दण्ड संहिता के 173(8) और 299 में वांछित 52 अपराधियों को पकड़ा गया। जिला बदर का पालन ना करने वाले 6 और संपत्ति संबंधी अपराधो में वांछित 08 अपराधी भी पकड़े गए। अभियान के दौरान 397 हिस्ट्रीशीटर , 92 जेल रिहाई , 602 गुंडा बदमाश , 106 इनामी और 25 जिला बदर को भी चेक किया गया। 
संपूर्ण जोन की सक्रियता के कारण अभियान में आर्म्स एक्ट में 20, आबकारी अधिनियम में 83 प्रकरण कायम किये गये। पूरे अभियान में 185 इनामी अपराधियों को पकड़ा गया। अभियान की सफलता पर पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग द्वारा जोन के सभी पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, एवं अभियान में शामिल अन्य अधिकारी और पुलिस बल को बधाई दी गई 


सागर में आईजी - एसपी के  निर्देशन में चला अभियान, एक ही रात में 82 इनामी और 320 फरार  वारंटियों को किया गिरफ्तार

सागर। पुलिस महानिरीक्षक सागर, उपपुलिस महानिरीक्षक सागर एवं पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन मे एक ही रात्रि मे कांबिंग सर्चिंग गस्‍त कर सागर जिले मे पकडे 82 फरार इनामी आरोपियो सहित कुल 330 गिरप्‍तारी/स्‍थाई वारंटीओ को पुलिस ने पकड़ा है। 
 बीती रात्रि पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर श्री अनुराग, उप पुलिस महानिरीक्षक सागर श्री विवेक राज के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक सागर श्री तरूण नायक द्वारा रात्रि 9 बजे से सुबह 5:00 बजे तक सागर जिले के समस्त थानों का अधिकतम बल, पुलिस लाइन का बचत बल एवं पुलिस कार्यालय में लगे अधिकारी/कर्मचारियों का बल के साथ कुल लगभग 1200 से अधिक पुलिस बल को उक्त अभियान में लगाया। 


उक्‍त अभियान मे पुलिस मुख्‍यालय के निर्देशानुसार फरार आरोपियो, स्‍थाई वारंटियों, माइनर एक्‍ट, गुण्‍डा बदमाश चैक एवं इनामी आरोपियो की गिरप्‍तारी अधिक से अधिक करने हेतु समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं समस्‍त थाना प्रभारियों को पुलिस अधीक्षक सागर श्री तरूण नायक द्वारा ब्रीफ कर कार्य योजना बनाकर टास्‍क दिया गया। 
उक्‍त अभियान मे सागर पुलिस द्वारा कुल 121 स्‍थाई वारंटियों को पकडा गया इनमे से 23 वारंटी, 10 वर्ष से एवं 41 वारंटी 5 वर्ष से लगातार फरार चल रहे थे। इसके अतिरिक्‍त 209 गिरप्‍तारी वारंटी पकडे, 115 जमानती वारंट 179 समन तामील कराये गये। कई वर्षो से फरार वारंटी काफी प्रयास के बाद भी पुलिस की पकड से दूर थे पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरे जिले मे एक साथ अचानक कांबिंग गस्‍त करवाने से पकडा जाना संभव हुआ। 

इसके अतिरिक्‍त सागर पुलिस द्वारा 82 नगद इनामी आरोपियो एवं 4 जिला बदर, 3 संपत्ति संबंधी अपराधों मे फरार व 20 अन्‍य अपराधों मे वांछित आरोपियो को भी उक्‍त अभियान के तहत गिरप्‍तार किया गया। 
कांबिंग गस्‍त के दौरान सागर पुलिस द्वारा 20 इनामी, 3 जिला बदर, 97 हिस्‍ट्रीशीटर, 183 गुण्‍डा बदमाशों को भी चैक किया गया। 


गस्‍त के दौरान 1 आरोपी को अवैध हथियार, 6 अवैध शराब बेचने वाले, 1 एक आईपीएल सट़टा खिलाने वालों के विरूद्ध भी कार्यवाही की गई। उक्‍त गिरप्‍तार किये गये आरोपियो के विरूद्ध विधिसम्‍मत कार्यवाही कर माननीय न्‍यायालय पेश किया जा रहा है। 
पुलिस अधीक्षक द्वारा भी लगातार रात्रि मे पूरे अभियान की समाप्ति तक मॉनीटरिंग की तथा अभियान मे लगी सभी टीम को समय-समय पर उचित मार्गदर्शन प्रदाय किया। अभियान को सफल बनाने मे लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशांसा करते हुये बधाई दी गई।



तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive