बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सागर मिलान अर्बन फूड पॉलिसी पैक्ट में शामिल★ देशभर से 11 और मध्यप्रदेश से 4 स्मार्ट सिटी शामिल

सागर मिलान अर्बन फूड पॉलिसी पैक्ट में शामिल
★ देशभर से 11 और मध्यप्रदेश से 4 स्मार्ट सिटी शामिल

सागर। 28 अप्रैल 2022
देशभर से 11 और मध्यप्रदेश से चार स्मार्ट सिटी मिलान अर्बन फूड पॉलिसी पैक्ट (एमयूएफपीपी) में शामिल हुई हैं, जिनमें सागर शहर भी शामिल है। गुरुवार को मिलान की वाइस मेयर की उपस्थिति में ऑनलाइन पैक्ट साइनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। एमयूएफपीपी शहरी खाद्य प्रणाली को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध शहरों के बीच अंतरराष्ट्रीय समझौता है, जो समावेशी, सुरक्षित, जलवायु अनुकूल, स्वस्थ व किफायती भोजन के लिए काम करता है। 
गुरुवार को मिलान की वाइस मेयर अना स्केबूजो और भारत के स्मार्ट सिटी मिशन डायरेक्टर श्री कुणाल कुमार की उपस्थिति में ऑनलाइन आयोजित हुई पैक्ट साइनिंग सेरेमनी में सागर स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत शामिल हुए। उन्होंने बताया कि ईट स्मार्ट सिटी चैलेंज के तहत हेल्दी फूड हैबिट विकसित करने और लोगों को जागरूक करने के लिए काम किया गया है। इसी के आधार पर ईट स्मार्ट सिटीज चैलेंज में देश के टॉप-11 शहरों में सागर का चयन किया गया था। अब सागर शहर एमयूएफपीपी में शामिल हो गया है। इसके तहत 2023 तक जागरूकता के लिए विभिन्न स्तरों पर काम किया जाएगा। शहर में हाइजीन फूड प्लाजा बनाए जा रहे हैं। लोगों को विभिन्न माध्यमों से सुरक्षित भोजन के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान कंपनी सेक्रेटरी श्री रजत गुप्ता भी मौजूद रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive