बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस ने राजद्रोह कानून पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत★ लोकतंत्र के लिए खास दिन : पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी

कांग्रेस ने राजद्रोह कानून पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत
★ लोकतंत्र के लिए खास दिन : पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी

 सागर। सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजद्रोह कानून पर दिए गए फैसले का मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और  पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने स्वागत करते हुए कहा कि आज लोकतंत्र के लिए खास दिन है। सच बोलना देशभक्ति है, देशद्रोह नही।उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह ऐतिहासिक निर्णय है। सुप्रीम कोर्ट का संदेश साफ है. सत्ता के सिंहासन पर बैठे आवाज कुचलने वाले निरंकुश शासक जान लें कि स्वयंभू राजा और बेलगाम सरकारों की जन विरोधी नीतियों की आलोचना का गला नहीं घोंट सकते। 


श्री चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वर्ष 2019 इस कानून को खत्म करना चाहती थी। आज देश की सुप्रीम कोर्ट ने इस कानून पर पाबंदी लगाकर साबित कर दिया है कि हमारा रास्ता सही है लोगों की आवाज लगातार उठती रहेगी यही जन आंदोलन की परिपाटी हैं।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive