बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SBI अधिकारी संघ भोपाल का प्रतिष्ठा पूर्ण कार्यक्रम अमृत महोत्सव संपन्न

SBI अधिकारी संघ भोपाल का प्रतिष्ठा पूर्ण कार्यक्रम अमृत महोत्सव संपन्न

भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ की भोपाल अंचल इकाई द्वारा आज रविवार  को उनके प्रतिष्ठा पूर्ण कार्यक्रम अमृत महोत्सव जो कि वरिष्ठ पेंशनर्स साथियों को समर्पित रहता है का आयोजन किया गया है। ज्ञात हो कि यह कार्यक्रम विगत् 10 वर्षाें से लगातार किया जा रहा है कार्यक्रम में 75 वर्ष पूर्ण करने पर 45 पेन्शनर्स अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला कलेक्टर अविनाश लवानिया, श्री जय नारायण चैकसे (चेयरमेन जे.के. हाॅस्पिटल), डाॅ. प्रभाकर तिवारी (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) एवं डाॅ. सुभाष शर्मा (सेवानिवृत बैंक चिकित्सा अधिकारी) को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। 



कार्यक्रम में बिनोद कुमार मिश्रा मुख्य महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक ने कहा कि अपने वरिष्ठ साथियों को सम्मानित कर हम सभी गौरवान्वित महसूस करते है। हमने 215 साल पुराने बैंक को सुरक्षित रखा है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अंचल गुप्ता पूर्व डी.एम.डी. भारतीय स्टेट बैंक ने की। कार्यक्रम में श्री मदन जैन अध्यक्ष एवं श्री संजीव सबलोक महासचिव भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ, पेन्शनर एसोसिएशन के श्री ए.पी. खरे, श्री ज्ञान सक्सेना, भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ अंचल के श्री जी.पी. चाँदवानी, श्री लोकेन्द्र, श्री रघुवीर चैबे, श्री प्रकाश जेठानी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। डाॅ. शिशिर शेट्टी केन्सर विशेषज्ञ मुम्बई ने इस बीमारी के बारे में विस्तृत विचार रखे। इस कार्यक्रम में लगभग 450 से अधिक पेन्शनर्स साथियों ने भाग लेकर सफल बनाया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती तृप्ति जोशी ने किया।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive