बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सागर झील : इंबैंकमेंट और नाला टैपिंग का काम पूरा, अब स्टोन पिचिंग और घाट निर्माण पर जोर

सागर झील : इंबैंकमेंट और नाला टैपिंग का काम पूरा, अब स्टोन पिचिंग और घाट निर्माण पर जोर
★ स्मार्ट सिटी सीईओ ने की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा

सागर। 09 मई 2022। लाखा बंजारा झील में इंबैंकमेंट और नाला टैपिंग का काम पूरा हो गया है। अब घाट निर्माण और स्टोन पिचिंग पर जोर दिया जा रहा है। पिचिंग का काम भी अंतिम चरण में है।
उक्त जानकारी सोमवार को लाखा बंजारा झील कायाकल्प परियोजना की समीक्षा के दौरान दी गई। स्मार्ट सिटी सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत ने विभिन्न परियोजनाओं की घटकवार समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि लाखा बंजारा झील में इंबैंकमेंट और नाला टैपिंग का काम पूरा हो चुका है। इसके बाद स्टोन पिचिंग का काम तेजी से चल रहा है। बडी झील में स्टोन पिचिंग का काम करीब 90 प्रतिशत हो गया है और यह अपने अंतिम चरण में है। छोटी झील में भी यह काम शुरू हो गया है। इसी तरह बडी झील में सात घाटों का निर्माण किया जाना है। सभी घाटों का काम तेजी से चल रहा है।



 इनमें से ज्यादातर घाटों के किनारों पर छतरी का निर्माण भी किया जा रहा है। लाखा बंजारा का स्टेच्यू लगाने के लिए प्लेटफॉर्म बनाने का काम शुरू किया जा चुका है। संजय ड्राइव रोड निर्माण की समीक्षा के दौरान बताया गया कि इस सडक का काम तय समय सीमा के मुताबिक चल रहा है। फायर स्टेशन का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। इसे भी निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए। 



इसके अलावा खेल परिसर में खेल सुविधाओं का विकास, कनेरादेव फीडर कैनाल का पुनर्विकास आदि परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। बैठक में स्मार्ट सिटी और पीएमसी के इंजीनियर्स और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive